Author: प्रकाश कुमार यादव

बेमेतरा । छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 30 जून 2024 को प्रातः 10:00 बजे से 12:15 तक प्री.बी.एड. (Pre.B.Ed.24) एवं अपरान्ह 02:00 बजे से 04:15 बजे तक प्री.डी.एल. एड. (Pre.D.EL.Ed.24) भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित है। जिसमें बेमेतरा जिला अंतर्गत प्रथम पाली में 6123 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 8470 परीक्षार्थी इस प्रकार कुल 14593 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से जिला बेमेतरा अंतर्गत कुल 33 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 1 शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महा. बेमेतरा, 2 शासकीय लक्ष्मण प्रसाद वैद्य कन्या महाविद्यालय,…

Read More

बेमेतरा । नए शिक्षा सत्र की शुरुआत को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए आज बुधवार को जिले के समस्त स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा बैजलपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित शाला प्रवेश के कार्यक्रम में उपस्थित हुए तत्पश्चात् मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दिपेश साहू के साथ ग्राम मटका के संकुल श्रोत में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल खुलने के बाद बच्चों में उत्साह और खुशी दिखी। इस अवसर पर विधायक एवं कलेक्टर ने बच्चों को स्कूलों में तिलक लगाकर…

Read More

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 26 जून, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। इस माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ (एमओसी) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने विकसित किया है। यह ऐसी तकनीक है जो रडार संकेतों को अस्पष्ट करती है और प्लेटफार्मों और परिसंपत्तियों के चारों ओर माइक्रोवेव शील्ड बनाती है और इस प्रकार रडार की पकड़ में आने की आशंका को कम करती है। इस मध्यम दूरी के चैफ रॉकेट में कुछ माइक्रोन के व्यास और अद्वितीय माइक्रोवेव आरोपण गुणों…

Read More

नई दिल्ली । रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज (आरएसएनएफ) के किंग फहद नेवल अकादमी के 76 प्रशिक्षु 24 जून 24 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, (1टीएस) में शामिल हुए। यह प्रशिक्षुओं का दूसरा बैच है, जो प्रशिक्षु प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के साथ प्रशिक्षण लेगा। पहला बैच मई-जून 2023 में इसी तरह का प्रशिक्षण ले चुका है। इस अवसर पर, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के वरिष्ठ अधिकारी, कैप्टन अंशुल किशोर ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और चार सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में मूलभूत नाविक गतिविधियों…

Read More

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्‍करी के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय दिवस’ पर शुभकामनाएँ दी हैं। ‘X’ पर अपनी एक पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार भारत को नशा मुक्त राष्ट्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है और संपूर्ण सरकार दृष्टिकोण (Whole-of-Government Approach) के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। आइए हम सब देश को नशीली दवाओं के संकट से मुक्त कराने और अपनी भावी पीढ़ियों को एक बेहतर दुनिया का उपहार…

Read More

नई दिल्ली । शोधकर्ताओं ने माइल्ड कंडीशन्ज़ में मेथनॉल और पैराफॉर्मेल्डिहाइड के मिश्रण से हाइड्रोजन गैस का उत्पादन करने के लिए एक नवप्रवर्तनकारी कृत्रिम विधि विकसित की है। यह विधि एल्काइन्स का हाइड्रोजनीकरण करके एल्केन्स में बदलने के लिए विशेष रूप से प्रभावी साबित हुई है और यह संयोजन एक आशाजनक हाइड्रोजन वाहक हो सकता है, जो रासायनिक संश्लेषण और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। जीवाश्म ईंधन की तेजी से हो रही कमी ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की खोज को बढ़ावा दिया है, जो टिकाऊ और नवीकरणीय संसाधनों की जरूरत को उजागर करता है। हाइड्रोजन…

Read More

नई दिल्ली । प्रत्येक वर्ष 26 जून का दिन “नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग आज 26 जून 2024 को ) डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, 15 जनपथ, नई दिल्ली में सामाजिक न्याय और अधिकारिता, राज्य मंत्री (एसजेई) डॉ. वीरेंद्र कुमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इससे पहले, मंत्रालय ने “नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के उपलक्ष में 20 जून 2024 से 26 जून, 2024 तक सप्ताह…

Read More

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने देश के युवा नेता राहुल गांधी जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जाने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं और कहा कि पिछले 10 वर्षों से लगातार राहुल गांधी जी केन्द्र सरकार की विफलताओं को उजागर करने में एक मजबूत सांसद की जिम्मेदारी निभाई और अब नेता प्रतिपक्ष के रूप में नई जवाबदारी का निर्वहन करते हुये पूरी ईमानदारी और दुगुनी ताकत से इंडिया गठबंधन की आवाज को बुलंद करते हुये सदन में नेता विपक्ष की जवाबदारी को बखूबी निभायेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा…

Read More

सुरजपुर (गंगा प्रकाश)। सूरजपुर जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है प्राप्त जानकारी अनुसार रामानुज नगर थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह और एक अन्य को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा है बताये अनुसार पीड़ित परिवार से तीस हज़ार का रिश्वत की मांग की गई थी, जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी अनुसार शिवमंगल सिंह, निवासी ग्राम सूरता, थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर के कार्यालय में शिकायत की थी, कि ग्राम सूरता में प्रार्थी के भाई को टंगिया से सिर पर मारने एवं गंभीर…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी, विकासखंड व जिला गरियाबंद शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर मनाया गया। जिसमे कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ जन प्रतिनिधि ईश्वर वर्मा, शाला विकास समिति सदस्य अश्वनी वर्मा, ग्राम के प्रथम नागरिक गैंदलाल दीवान , प्राचार्य बसंत त्रिवेदी द्वारा कक्षा 9 वी और 10 वी के छात्र छात्राओं को किताबो का वितरण एवम् शासन की महती योजना सरस्वती साइकिल योजनानुसार कक्षा 9वी के अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में पालकों के साथ साथ विद्यालय से वरिष्ठ…

Read More