Author: प्रकाश कुमार यादव
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट वाराणसी (गंगा प्रकाश)। अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य पुजारी की भूमिका निभाने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित (82 वर्षीय) का आज निधन हो गया। भारतीय सनातन परंपरा के प्रकाण्ड विद्वान माने जाने वाले दीक्षित ने मंगलागौरी स्थित अपने आवास पर प्रातः सात बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही काशी के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मणिकर्णिका घाट पर उनके पुत्र जयराम दीक्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। वर्ष 1942 में मधुबनी (शोलापुर) में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित बाल्यावस्था में ही शुक्लयजुर्वेद शाखा और घनान्त अध्ययन के लिए काशी आये थे।…
*रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय कृषि संस्थान का किया शैक्षणिक भ्रमण* *बेमेतरा 22 जून 2024:-* रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, ढोलिया बेमेतरा के बी.एस.सी. कृषि (आनर्स) के तृतीय वर्ष के 19 छात्र-छात्राओं ने 11 दिवसीय दिनांक 09 जून से 20 जून 2024 तक देश के विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय कृषि संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण पूरा किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल और विज्ञान को विकसित करने एवं फील्ड टूर से सीखने एवं उन्नत तकनीकियों की जानकारी आदि प्राप्त करने के लिये भ्रमण कराया गया। अधिष्ठाता डॉ. संदीप…
*आरोपियों से संबंधित लोग भूपेश बघेल के पास क्यों जा रहे है क्या वो हिंसा का नेतृत्व कर रहे थे:रंजना साहू**बलोदाबाजार में अब तक हुई हिंसा से कांग्रेस का पेट नही भरा,वो और आग भड़काना चाहते है:रंजना साहू**पूर्व मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लग रहा है दाल में कुछ काला नही पूरी दाल काली है:रंजना साहू**रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक,बलौदा बाजार घटना की जांच समिति की सदस्य रंजना साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बलौदाबाजार हिंसा को लेकर पत्रकार वार्ता में किए गए अनर्गल प्रलाप पर पलटवार करते हुए कहा है कि बलौदाबाजार में…
देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : तोखन साहू**बिलासपुर सांसद तोखन साहू का केंद्रीय राज्य मंत्री बनना छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और प्रदेश की जनता के लिए गर्व का विषय है : कौशिक*बिल्हापूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्त्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा फव्वारा चौक में भव्य स्वागत करते हुए , जगह जगह स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।तोखन साहू भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के निवास भी गए और वहां से…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सरगुजा (गंगा प्रकाश)। नेशनल आटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम के तहत पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के लिये आयोजित पंचदिवसीय रेंज स्तरीय फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला का आज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति मे समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा का पुष्प गुच्छ से स्वागत सम्मान किया गया। पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने प्रशिक्षण कार्यशाला कों सम्बोधित करते हुये कहा कि आगामी महीने से नवीन क़ानून कों रेंज सहित समस्त जिले मे लागू किया जाना है , उक्त कानूनों के परिपालन मे सात…
पतंजलि परिवार ने कराया योगाभ्यास गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जेल महानिदेशक जेल मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिला जेल परिसर गरियाबंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास कराया गया। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अर्जुन धनंजय सिन्हा, जिला योग प्रचारक गणेश आजाद, योगाचार्य भागवत साहू द्वारा प्रोटोकॉल अनुसार मंत्र उच्चारण के साथ शिथिलीकरण अंतर्गत ग्रीवा चालन, स्कंध खिंचाव, स्कंध चालन, कटिशक्ति विकासक, घुटना संचालन, खड़े होकर किए जाने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, बैठकर किए जाने वाले दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शसकासन, उत्तान मंडूकासन, वज्रासन, मरीच्यासन, पेट के बल लेटकर किए जाने वाले मकरासन, भुजंगासन, शलभासन,…
मुंगेली । मुंगेली कलेक्ट्रेट पास स्थित ग्राम पंचायत करही में पंचायत भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहां सुविधाओं के नाम पर केवल नाममात्र का ढांचा ही बचा है। इन भवनों में पानी और शौचालय की सुविधाएं तो दूर, बिजली तक नहीं है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति और भी दयनीय है। शौचालयों में न तो पानी की व्यवस्था है, न बिजली, और न ही सफाई। सीटें टूट चुकी हैं, और इनकी मरम्मत के कोई आसार नहीं दिख रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे हालातों में…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कृषि विभाग द्वारा सॉइल हेल्थ कार्ड योजना के अंतर्गत ग्राम कदलीमुडा में मृदा परीक्षण के माध्यम से उर्वरको का संतुलित उपयोग विषय पर 21 और 22 जून को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि अधिकारियों द्वारा मृदा नमूना लेने की विधि एवं मृदा परीक्षण से खाद एवं उर्वरक का संतुलित उपयोग कर जमीन की उर्वरता को बनाए रखने के बारे में किसानों को बताया गया। साथ ही कैसे अधिक उत्पादन लिया जा सकता है, इसके बारे में भी कृषकों को विस्तृत रूप से बताया गया। इसके अलावा असंतुलित उर्वरक के उपयोग से खेत…
मस्तूरी । केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मस्तूरी पहुंचे. केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। बिलासपुर लोकसभा से ऐतिहासिक जीत हासिल कर सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बनने वाले तोखन साहू शुक्रवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गतौरा पहुंचे जहां उनका डॉ.बांधी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वगत किया ।इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि 43 से 45 डिग्री तापमान में आप लोगो ने मुझे जिताने घर-घर जाकर वोट मांगा है यही कारण है कि बिलासपुर लोकसभा के सभी 8 में से…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जीवन में स्वस्थ और निरोगी काया हमेशा बनी रहे इसके लिए जरूरी हैं अपने जीवन में योग को प्रयाप्त स्थान दे नियमित रूप से योग करें और रहे जीवन पर्यन्त रहे निरोग उक्त बातें दसवीं विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतोरा संकुल केन्द्र परसदाकला के संयुक्त आयोजन के बीच योगाचार्य पुराणिक कुर्रे ने कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। जीवन में यदि निरोगी काया चाहते हो तो योग को पूर्ण स्थान दे।योग बड़े से बड़े असाध्य बीमारी को दूर करने की क्षमता रखती…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
