Author: प्रकाश कुमार यादव

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। अवैध संबंध होने और प्रेमी के साथ जीवन बिताने की चाहत से पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करवा दी। प्रेमी ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुरानी बस्ती थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया विगत दिवस 10 जून को…

Read More

बैगा और बिरहोर आदिवासियों के लिए खुले विकास के रास्ते बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। पीएम जनमन योजना से वनांचलों में बदलाव की बयार बहने लगी है। सुदूर वनाच्छादित गांवो में निवासरत बैगा और बिरहोर आदिवासियों के दिन अब बहुरने लगे हैं। उनके लिए विकास के रास्ते खुलने लगे हैं। उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। पीएम जनमन योजना के तहत 3 साल में 11 गतिविधियों के अंतर्गत पीव्हीटीजी का सामाजिक-आर्थिक उत्थान किया जाना है। इस कार्ययोजना में पक्के मकान, संपर्क मार्ग, स्वच्छ जल, मोबाइल-चिकित्सा, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण, वन धन…

Read More

ओ.पी.जिंदल विद्यालय तराईमाल में 14/06/2024 से 15/06/2024 दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत गायन करके अभिभावकों का स्वागत किया गया। उसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अलका गोडबोले द्वारा माँ सरस्वती जी के चरणों में पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यालय की उपलब्धि एवं विकास की जानकारी साझा करते हुए विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यालय के…

Read More

(गंगावतरण दिवस विशेष) रायपुर (गंगा प्रकाश)। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पोषक मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगाजी में डुबकी लगाने का बहुत अधिक महत्व है। इसके अलावा इस दिन मां गंगा की पूजा और आरती भी की जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति को समस्त पापों से छुटकारा मिल जाता है और उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।‌ गंगा दशहरा का महत्व धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो इस दिन मां गंगा पृथ्वी पर…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ । बिलासपुर लोकसभा सीट से जीतकर मोदी कैबिनेट 3.0 में आवास एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे । प्रथम बार छत्तीसगढ़ आगमन पर बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू जी का कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थित बीजेपी कार्यालय में स्वागत किया गया । इस दौरान माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , बस्तर सांसद महेश कश्यप ,विधायक मोतीलाल साहू , युवा विधायक सुशांत शुक्ला , चंद्रशेखर साहू , छत्तीसगढ़ के विधायक , पदाधिकारी , महिला मोर्चा समिति समेत सभी अन्य कार्यकर्ताओं ने…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। एकीकृत बाल विकास परियोजना फिंगेश्वर के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत 25 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्र बोरसी 02 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र जामगांव 02 में 28 जून तक सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिए आवेदन पात्र आवेदिकाओं से आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के लिए नियम व शर्तें परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। तथा संबंधित स्थलों से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक कार्यालयीन समय में संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।संकुल केन्द्र बिजली में शिक्षकों की आवश्यक बैठक संकुल प्राचार्य द्वारा ली गई। इस बैठक में संकुल केन्द्र बिजली के अंतर्गत बारुला, नवाडीह बिजली, मड़वाडीह, खुड़ियाडीह, खुटेरी स्कूल के संस्था प्रमुख व शिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू ने बताया कि संकुल केन्द्र के अंतर्गत सभी शालाओं में शाला खुलने से पूर्व कक्षा, बरामदा कार्यालय एवं परिसर की साफ सफाई अनिवार्य रूप से कराते हुए शाला विकास समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर लेवे। सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं को पुस्तक, गणवेश वितरण कर उनकी जानकारी पंजी में संधारित करते हुए उसे…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्कूलों में साफ सफाई करने वाले अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें लिए गए निर्णयानुसार बढ़े हुए मानदेय प्राप्त नहीं होने के संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पैकरा को ज्ञापन सौंपा गया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए फिंगेश्वर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तरूण साहू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2024 से मानदेय में 70 रूपए की वृद्धि हुई है लेकिन बढ़ा हुआ मानदेय प्राप्त नहीं हो रहा है। जिसको लेकर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र दिया गया है। इसके…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पंचायत में शत प्रतिशत नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बन जावें इसलिए नगर में 4 स्थानों पर 12 जून से शिविर लगाए जा रहे है। नगर पंचायत अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में 12 जून को नगर पंचायत, स्वास्थ विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों आदि के सहयोग से कैंप लगाकर प्रथम दिन 156 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्ड को लेकर वार्ड 9 यात्री प्रतिक्षालय बस स्टैंड में 43, प्राथमिक शाला मौलीपारा में 44, प्राथमिक शाला दर्रीपार 27 एवं नगर…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला स्वास्थ्य समिति जिला गरियाबंद के द्वारा 14 जून 2024 को ‘‘विश्व रक्तदाता दिवस‘‘ के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का जिला चिकित्सालय गरियाबंद में सफल आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में रक्त संग्रह की सुविधा के लिए एवं जरूरतमंदो की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु पात्र रक्तदाताओं द्वारा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने पर जोर दिया जाना है। इस रक्तदान शिविर में कुल 40 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करते हुए शिविर को सार्थक बनाया गया। साथ ही साथ जिले में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले 80 रक्तदाताओं एवं…

Read More