Author: प्रकाश कुमार यादव

रायपुर । भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वर्ष 2023-24 राष्ट्रीय कार्यक्रम सुप्रजा सचालित किया जा रहा है। सुप्रजा कार्यक्रम गर्भवती, नवजात शिशु की देखभाल एवं सुरक्षा हेतु प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में राज्य के 06 जिलों (रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, धमतरी) के कुल 28 संस्थाओं में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को भारत सरकार की गाईडलाइन के तहत गतिविधियों जैसे प्रतिमाह गर्भवती जांच, शिशु विकास परीक्षण, गर्भवती महिलाओं को शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक रूप से स्वस्थ रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। उत्तम गुणयुक्त संतान प्राप्ति के लिए…

Read More

रायपुर । निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई), 2009 के प्रभावी कियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठन का किया गया है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर सहित 9 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत), आयुक्त, नगर निगम/मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक आयुक्त, आ.जा.क.वि.वि., जिला समन्वयक, मिशन संचालक, समग्र शिक्षा, एक प्राचार्य, एक पालक को सदस्य बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। जिला स्तरीय समिति का उत्तरदायित्व होगा कि जिलों में…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले में हो रहे कार्यों की नीति आयोग द्वारा समीक्षा की गई। नीति आयोग नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ के लिए राज्य नोडल अधिकारी श्रीमती निधि छिब्बर ने आकांक्षी जिलों के 20 विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और ब्लॉक फैलो से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों के लिए तय किए गए सभी इंडीकेटर में रैंक सुधार के लिए समर्पण की भावना से काम करें। राज्य नोडल अधिकारी श्रीमती छिब्बर ने कहा कि सरकार अपने नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और सभी के समावेशी विकास सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम…

Read More

मुंगेली । ट्राईवल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में अनेक योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षकों की विशेष एकसुत्रीय मांग ट्राईवल व एजुकेशन के कर्मचारी/अधिकारी को केवल एक विभाग, “शिक्षाविभाग” में एकीकृत करके स्थानातरण नीति में बदलाव करके स्थानांतरण करने हेतु प्रमुखता से मांग कर ज्ञापन सौपे गए है। चूंकि शिक्षाविभाग के समस्त विद्यालयों को केवल एक विभाग “शिक्षाविभाग” किया जा चुका है। परंतु कर्मचारियों को अभी भी अलग–अलग संवर्ग में बांटा गया है। जिससे शिक्षकों को अलगाव व आत्मग्लानि महसूस होती…

Read More

मत्स्याखेट पर 16 जून से 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंधरायपुर । राज्य शासन द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को ध्यान में रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मस्योद्योग अधिनियम 1972 के तहत 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है। अतएव प्रदेश के समस्त नदी-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब या जलाशय (बड़े या छोटे) जो निर्मित किए गए हैं में किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट 16…

Read More

अवैध कोल लेवी वसूली मामले में लिप्त हेमंत जायसवाल एवं चन्द्रप्रकाश जायसवाल गिरफ्ताररायपुर ।अवैध कोल लेवी वसूली मामले में ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024, धारा 7, 7-ए, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धारा 120बी, 384, 420 भादंवि. की विवेचना के तारतम्य में दिनांक 13 जून 2024 को हेमंत जायवाल, बिलासपुर एवं चन्द्रप्रकाश जायसवाल, कोरबा को अपराध में संलिप्तता के आधार पर ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किया गया था । उक्त आरोपियों को आज दिनांक 14 जून 2024 को माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अधि.) रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 20 जून 2024 तक उक्त आरोपियों को पुलिस रिमांड…

Read More

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकातरायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के महानिदेशक सुब्रत साहू ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के चार अधिकारियों सुश्री अनुपमा आनंद, तन्मय खन्ना, एम भार्गव और दुर्गाप्रसाद अधिकारी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में इन अधिकारियों ने आठ सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके पश्चात इनकी पदस्थापना रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व जांजगीर-चांपा जिलों में…

Read More

मुंगेली । एफएलएन प्रशिक्षण का चार दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न हुआ । प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए 3 जोन में विभाजित किया गया । मुंगेली बीआरसी भवन जोन क्रमांक 1 और 2 तथा बरेला में जोन क्रमांक 3 बनाया गया । इस चार दिवसीय प्रशिक्षण के पूर्व 2 जून से 7 जून तक ऑनलाइन प्रशिक्षण भी कराया गया था । ऑफलाइन प्रशिक्षण का प्रथम दिवस 10 जून से आरंभ होकर 13 जून तक सतत और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ । प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षकों के द्वारा बहुत ही सुंदर वह उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया ।…

Read More

ग्रामीणों के बताये अनुसार SECL बरौद खदान के अंदर चलने वाली महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट की गाडी ट्रेलर के चक्के के निचे दबकर बुजुर्ग फिर सिंह राठिया निवासी फागुरम की मौके पर मौत होने की जानकारी मिली है. घटना कल शाम की बताई जा रही है बुजुर्ग की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कल शाम से उचित मुआवजा की मांग को लेकर खदान बंद करते हुए चक्का जाम करने की जानकारी सामने आ रही है वही सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर घरघोड़ा पुलिस मौके मौजूद बताया जा रहा है.

Read More