Author: प्रकाश कुमार यादव

बिलासपुर । विगत दिनों थाना हिर्री क्षेत्रान्तर्गत रतनपुर बाईपास स्थित ग्राम बेलमुण्डी के पास खूंखार अपराधियों द्वारा पिस्टल, देशी कट्टा तथा धारदार चापड़ से लैस* होकर किसी घटना को अंजाम देने की सूचना पर बिलासपुर पुलिस के द्वारा 10 अपराधियों जब्बार गौरी, इमरान कुरैशी, विनोद कुमार धृतलहरे, तरसेलाल भगत, अजमेरी, मो.फरमान, वाजीद कुरैशी, साकीब कुरैशी, नवील खान, दानिश कुरैशी को सुनियोजित रूप से पुलिस टीम तैयार कर घेराबंदी* कर पकड़ा गया था। अभियुक्त जब्बार गौरी उत्तर प्रदेश का खतरनाक अपराधी है, जिसके विरूद्ध गैगस्टर एक्ट सहित अनेक गंभीर किस्म के अपराध पंजीबद्ध हैं। इमरान खान भी उत्तरप्रदेश का ही निवासी…

Read More

भाजपा सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में लिए जाने पर देव तथा उप मुख्यमंत्री द्वय ने मोदी के प्रति आभार जताया, कहा : मोदी ने छत्तीसगढ़ के प्रति एक बार फिर अपने आत्मीय लगाव का परिचय दियारायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी भाजपा सांसद तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि श्री साहू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देकर श्री मोदी ने न केवल छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय लगाव…

Read More

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर सांसद तोखन साहू को दी बधाई।बिल्हा । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर सांसद तोखन साहू को नरेन्द्र मोदी की नेतृत्त्व वाली सरकार के केंद्रित मंत्री मंडल में शामिल किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ मिलकर आभार व्यक्त किया साथ ही बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने हुए कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से तोखन साहू को शामिल किया जा रहा है. यह छत्तीसगढ़ के लिए काफी गौरव का विषय है साथ ही बिलासपुर जिले के लिए भी ये गर्व…

Read More

रायपुर । मुक्तांगन चौक के पास बाइक सवार अज्ञात दो युवकों ने हाइवा चालक से चाकू की नोक पर नकदी 10 हजार व कागजात लूट लिए। प्रार्थी की शिकायत पर राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेश प्रजापति 28 वर्ष ग्राम जोरा का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थी अपनी हाइवा क्रमांक सीजी 04 एनजे 6458 में गिट्टी लेकर सिहावा जा रहा था। तभी मुक्तांगन चौक के पास रोड किनारे खड़ी कर हाइवा वाहन के केबिन में प्रार्थी खाना बना रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात…

Read More

रायपुर । बीती रात स्वास्तिक पार्क भूरकोनी स्थित दो सूने मकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी सहित लाखों रुपए के जेवर पार कर दिए। प्रार्थी की शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भूरकोनी निवासी प्रार्थी कृष्णचंद त्रिवेदी 43 वर्ष और प्रशांत सिंह कृष्णकांत 29 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि दोनों का मकान आसपास में है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दोनों के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कृष्णचंद के घर से चोरों ने करीब 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के…

Read More

रायपुर । सड्डू स्थित सफायर ग्रीन कालोनी में रखे 7 नग चेम्बर फ्रेम को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष अजीत 45 वर्ष आमासिवनी का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि सड्डू स्थित सफायर ग्रीन कालोनी में रखे सेफ्टी चेम्बर फ्रेम 7 नग को आरोपी रूबि लाल कोसले एवं फागू लाल सोनवानी ने पार कर दिया। चोरी गए चेम्बर की कीमत करीब 14 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में विधानसभा पुलिस…

Read More

रायपुर । मंदिरहसौद रेलवे स्टेशन यार्ड के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर मंदिरहसौद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हुपेश कुमार सिन्हा 37 वर्ष राजातालाब का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थी अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीएस 5294 को मंदिरहसौद रेलवे स्टेशन यार्ड के पास खड़ी की थी, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 15 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध…

Read More

रायपुर । मेन रोड डुमरतराई के पास हाइवा की ठोकर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में माना पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक हसानंद नेचवानी 65 वर्ष चंद्रशेखरनगर रायपुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि हसानंद अपनी मोपेड से कहीं जा रहा था, तभी मेन रोड डुमरतराई के पस हाइवा क्रमांक सीजी 04 पीई 8609 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोपेड को टक्कर मार दिया। जिससे हसानंद की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर…

Read More

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी और उसके घटक दल के गठबंधन एनडीए के नेता के नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार लगातार तीसरी बार भारतीय प्रजातंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के समक्ष शपथ ग्रहण की एवं उनके साथ मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की जिसको लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है राजधानी रायपुर में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस ऐतिहासिक पल पर उत्सव मनाया गया राजधानी के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर आतिशबाजी की गई और मिठाई वितरण कर जमकर नारेबाजी की गई इस अवसर पर राजधानी रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ…

Read More

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी और उसके घटक दल के गठबंधन एनडीए के नेता के नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार लगातार तीसरी बार भारतीय प्रजातंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के समक्ष शपथ ग्रहण की एवं उनके साथ मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की जिसको लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है राजधानी रायपुर में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस ऐतिहासिक पल पर उत्सव मनाया गया राजधानी के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर आतिशबाजी की गई और मिठाई वितरण कर जमकर नारेबाजी की गई इस अवसर पर राजधानी रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ…

Read More