Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद में 04 जून मंगलवार को सुबह 8 बजे राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना कर्मियों द्वारा मतगणना प्रारंभ किया जायेगा। कृषि उपज मंडी परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों, मतगणना कार्य में लगे कर्मियों, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र पासधारी मीडिया के प्रतिनिधियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं के प्रवेश एवं निर्गम के लिए निर्धारित गेट बनाये गये है। इनमें मुख्य मार्ग पर स्थित मंडी परिसर के गेट क्रमांक-01 से मतगणना प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना तिथि 04 जून को मतगणना स्थल क्षेत्रों की समस्त मदिरा दुकानों को सम्पूर्ण दिवस के लिए पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिए है। छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 संबंधी कार्य निर्विध्न एवं निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त तिथियों में शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने उक्त शुष्क दिवसों में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 आम चुनाव अन्तर्गत 04 जून को होने वाले मतगणना से एक दिन पूर्व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षक दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के दोनां विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गये मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए विधानसभावार संलग्न कर्मचारियों को निर्धारित समय पर मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, संयुक्त कलेक्टर…
दोनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को आबंटित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कल रात्रि विश्राम गृह के बैठक कक्ष में की गई।उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 04 जून 2024 को होगी, जिसमें महासमुंद संसदीय क्षेत्र की मतगणना कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। गरियाबंद जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 54 राजिम एवं 55-बिन्द्रानवागढ़ के लिए 14-14 टेबल लगाए गए है। जिसमें दोनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे। जिस व्यक्ति का 4 जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं। इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी – बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत। निवर्तमान प्रधानमंत्री सिर्फ आज…
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने देश में हुए लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एग्जिट पोल से यह साबित हो रहा है कि भारत की जनता नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व पर अपनी मोहर लगाते हुए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। वहीं विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली बनकर देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वाले, धर्म एवं समाजों में भेद कराने वाले, भ्रष्टाचार करके जेल जाने वालों की पार्टी…
बिलासपुर । बिलासपुर में एक स्पा सेंटर में युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। स्पा संचालक पर ही युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की युवती स्पा सेंटर में काम करती थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी स्पा संचालक गिरफ्तार हो गया है। यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। दिल्ली से सेंटर में काम करने आई युवती ने स्पा सेंटर संचालक पर रेप का आरोप लगाया है। बिलासपुर के व्यापार विहार…
मुंगेली । 23 मई 2024 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के विशेष प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण शिविर इस वर्ष मुंगेली के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 23 मई से 7 जून तक चलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कुल 146 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संघ की मूलभूत सिद्धांतों और हिंदू संस्कृति को समझाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में 48 कार्यकर्ता पूरे छत्तीसगढ़ से प्रबंध के लिए आए हैं, जबकि 22 विषय शिक्षक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित हैं। शिविर में स्वयंसेवकों को…
मुंगेली । मुंगेली शहर के सतनाम भवन में रविवार को तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग एवं चार जोड़ो का दहेज मुक्त बिना आडंबर का मात्र 17 मिनट में विवाह करवाया गया । आज के इस भाग दौड़ और तकनीकी युग में जहां मानव सिर्फ माया के चमक धमक में अपने इस अमूल्य जीवन को खो रहा है । अशांति और भागदौड़ ने मानव जीवन की शांति खत्म कर दी है । जीवन में शांति और सुख यदि कहीं से मिल सकता है तो वो अध्यात्म से ही मिल सकता है । रविवार के दिन…
मुंगेली । उप पुलिस महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली गिरिजा शंकर जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्ग दर्शन व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सालिकराम घृतलहरे के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक तेजनाथ सिंह एवं स्टाप के द्वारा थाना मुंगेली क्षेत्र में चल रहे अवैध कबाडी दुकानो की लगातार निगरानी किया जा रहा था और आज दिनांक 02.06.2024 को पण्डरिया रोड मुंगेली स्थित शक्तिमाई धर्मकांटा के पीछे दीक्षित के प्लाट में रखे कबाडी दुकान सामान का निरीक्षण करने पर टीना, टप्पर, साइकल, मो० सा, चारपहिया वाहन का कलपूर्ज जाली तार, इत्यादी करीबन एक ट्रक सामान…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
