Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर । विधानसभा पुलिस ने अवैध शराब बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 43 पाव देशी शराब और बिक्री रकम 440 रुपए जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बेचते आरोपी टिकेश यादव 30 वर्ष और प्रदीप साहू 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से कुली 43 पाव देशी शराब और बिक्री रकम 440 रूपए जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
गैर-सौर ऊर्जा की मांग भी 29 मई को 234.3 गीगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंचीनई दिल्ली । भारत के विद्युत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देश ने 30 मई 24 को 250 गीगावाट की रिकॉर्ड अधिकतम बिजली की मांग को पूरा किया है। इसके अलावा, पूरे देश में गैर-सौर ऊर्जा की मांग भी 29 मई को 234.3 गीगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जो इन क्षेत्रों में मौसम की वजह से बढ़े भार और बढ़ती औद्योगिक व आवासीय बिजली खपत के संयुक्त प्रभाव को दर्शाती है। 30 मई को उत्तरी क्षेत्र ने भी रिकॉर्ड…
नई दिल्ली । विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत काम करने वाले प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने (30 मई 2024) टीडीबी केंद्र, नई दिल्ली में आवश्यक सामग्रियों और प्रौद्योगिकियों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लक्ष्य से हैदराबाद स्थित मेसर्स मिडवेस्ट एडवांस्ड मैटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड (एमएएम) के लिए वित्त पोषण को मंजूरी दे दी है। यह रणनीतिक परियोजना नियोडिमियम सामग्रियों और दुर्लभ पृथ्वी स्थायी चुंबक के वाणिज्यिक विनिर्माण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है, जो ई-मोबिलिटी अनुप्रयोगों के लिए अनिवार्य घटक हैं। राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप, इस वित्त पोषित परियोजना का उद्देश्य ऑक्साइड से शुरू होकर, दुर्लभ पृथ्वी…
मुंगेली । जिला प्रशासन द्वारा मतगणना संबंधी जानकारी एवं शिकायतों के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने बताया कि कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर 1950 पर सुबह 09 से रात्रि 09 बजे तक कॉल कर मतगणना संबंधित शिकायत दर्ज एवं जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में 04 जून को मतगणना की जाएगी। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। साथ ही सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
मुंगेली । खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश के लिए स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में 05 से 08 जून तक चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयन ट्रायल के लिए बालक-बालिकाओं की उम्र 13 से 17 वर्ष होना चाहिए। तीरंदाजी एवं हॉकी खेल के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 05 व 06 जून और एथलेटिक एवं कबड्डी खेल के लिए चयन ट्रायल आयोजन 07 व 08 जून को किया जाएगा। वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पाल ने बताया कि खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक बालक-बालिका…
रायपुर । कवर्धा सड़क हादसे में 19 मौतों को बिलासपुर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका माना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हाई कोर्ट ने राज्य में बेलगाम परिवहन व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है। यह राज्य सरकार की अक्षमता है कि मा. उच्च न्यायालय को स्वयं संज्ञान लेकर कड़ी टिप्पणी करना पड़ रहा है। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है ‘‘रोज दुर्घटनायें हो रही है कोई ध्यान देने वाला नहीं है। नेशनल हाईवे में हैवी ट्रेफिक है, सड़के उखड़ी हुई है कोई ध्यान देने वाला नहीं है।…
पांच महीनों में ही व्यवस्था चरमरायी, सरकारी अस्पतलों में गंदगी, कीड़े-मकोड़ों, चुहे और काकरोच बिलबिला रहे हैंरायपुर । छत्तीसगढ़ में बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विष्णुदेव साय सरकार का पूरा फोकस केवल अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में साय सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में टीवी तक की दवा उपलब्ध नहीं है। टीवी के मरीजों को जो पोषक आहार के लिए 500 रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाती…
एसईसीएल एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में एसईसीएल में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों ने लिया भागबिलासपुर । एसईसीएल के इन्दिरा विहार स्थित प्रबंधन विकास संस्थान (एमडीआई) में व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के आरंभ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसईसीएल डॉ प्रतिभा पाठक द्वारा अपने अभिभाषण में प्रशिक्षण कार्यक्रम की विषयवस्तु एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत डॉ कौशिक सरकार, खान निरीक्षक, व्यावसायिक स्वास्थ्य, द्वारा प्रतिभागियों को व्यावसायिक स्वास्थ्य के सिद्धान्त एवं इसके महत्व के बारे में बताया गया। इसके पश्चात डॉ कल्याण सरकार…
रायपुर । उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के लिए प्रदेश की विष्णुदेव सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस शासन में सड़कों का निर्माण रुका पड़ा था। हमारी सरकार बनी तो मात्र 4 माह के अल्प समय में हमने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 11 सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया है।उल्लेखनीय है कि उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा गृह मंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री भी हैं, और पहली बार इन विभागों की समन्वित रणनीतिक कार्यशैली नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य को तेज…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के मछली पालन के नाम पर एक नए घोटाले के ताजातरीन खुलासे के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा है कि आदिवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने वाले नक्सल बजट से मत्स्य विभाग में बड़ा खेल पिछली भूपेश सरकार ने करके मछली पालन के केज बनाने में घोटाला तो किया ही, उस योजना की सब्सिडी किसान की जगह फर्म को दे दी!। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश में गोबर के नाम पर शर्मनाक घोटाला करने वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने मछली पालन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
