Author: प्रकाश कुमार यादव

नई दिल्ली । जिनेवा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चन्‍द्रा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की 77वीं विश्व स्वास्थ्य असेम्‍बली के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने अपने संबोधन की शुरुआत इस वर्ष की विषय वस्‍तु, “स्वास्थ्य के लिए सभी, सभी के लिए स्वास्थ्य” और सदियों पुरानी भारतीय परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम की समानताओं पर प्रकाश डालते हुए की, जिसका अर्थ है “पूरा विश्व एक परिवार है”। उन्होंने कहा कि इस विषय वस्‍तु के तहत, “भारत ने 1,60,000 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केन्‍द्रों (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) को चालू करके सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने जिनेवा में डब्ल्यूएचओ की 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के अवसर पर ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि “भारत ने ब्रिक्स स्वास्थ्य ट्रैक पहल में सक्रिय भागीदारी का प्रदर्शन करने के साथ ही ब्रिक्स देशों में स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संयुक्त स्वास्थ्य एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए सहयोगी प्रयासों को बढ़ावा दिया है ताकि महत्वपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान किया जा सके।” उन्होंने कहा कि अपनी अध्यक्षता के दौरान, भारत ने अंतर्राष्ट्रीय…

Read More

नई दिल्ली । भारत में राष्ट्रीय टेली-मानस स्वास्थ्य कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, इसके टेली-मानस टोल-फ्री नंबर पर 10 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुए हैं, जो औसतन 3,500 कॉल प्रतिदिन हैं। देश भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवा के विस्तार के लिए, अक्टूबर 2022 में भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया यह कार्यक्रम, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 51 टेली-मानस प्रकोष्ठ संचालित करता है। टेली मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-891-4416 बहुभाषी सहायता प्रदान करते हैं, जो कॉल करने वालों और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच आपसी-संवाद को सुविधाजनक बनाते हैं। टेली-मानस हेल्पलाइन पर…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने जिनेवा में डब्ल्यूएचओ की 77वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के अवसर पर ग्लोबल फंड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भारत में तीन बीमारियों, टीबी, एचआईवी/ एड्स और मलेरिया के उन्मूलन के लिए ग्लोबल फंड के निरंतर समर्थन को लेकर आभार प्रकट किया और उसकी सराहना की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि अधिकांश निवेश कार्यक्रम के लिए क्षमता निर्माण, तकनीकी सहायता और प्रयोगशाला प्रणाली को मजबूत बनाने में किया गया है, जिससे बेहतर स्थायित्व प्राप्त होता है। उन्होंने ग्लोबल फंड से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमताओं को…

Read More

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, ताकि देश में सीएससी के माध्यम से ई-माइग्रेट सेवाएं प्रदान करने के लिए सीएससी एसपीवी और विदेश मंत्रालय के बीच तालमेल बनाया जा सके।ई-माइग्रेट परियोजना मुख्य रूप से उत्प्रवास जांच अपेक्षित देशों में जाने वाले श्रमिकों की सहायता के लिए शुरू की गई है। इस परियोजना की अवधारणा उत्प्रवास प्रक्रिया को ऑनलाइन सहज बनाकर प्रवासी श्रमिकों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने और सुरक्षित व कानूनी प्रवास को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

Read More

नई दिल्ली । शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में एक महीने तक चलने वाले “ग्रीष्मकालीन उत्सव (समर फिएस्टा)- 2024” का उद्घाटन किया। यह एक महीने तक चलने वाला शिविर है। इसमें 5 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 30 से अधिक प्रकार की विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अतिरिक्त सचिव (एसए-II) व राष्ट्रीय बाल भवन के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार सहित मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय सेना ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांति सैनिकों के 76वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस का स्मरणोत्सव मनाया। इस अवसर पर उप सेना प्रमुख (सूचना प्रणाली एवं समन्वय) लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, संयुक्त राष्ट्र संगठन के अधिकारियों और रक्षा मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। आज का ही वह दिन है, जब वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र के पहले शांति मिशन के अंतर्गत “संयुक्त राष्ट्र युद्धविराम पर्यवेक्षण संगठन (यूएनटीएसओ)” ने फिलिस्तीन में सामरिक गतिविधियों को शुरू किया था।हर वर्ष…

Read More

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 29 मई, 2024 को लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सुखोई-30 एमके-I प्लेटफॉर्म से हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रएम-II मिसाइल का ओडिशा के तट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण परीक्षण ने प्रपल्शन प्रणाली और नियंत्रण एवं पथप्रदर्शन से संबंधित आंकड़ों की सटीकता पर खरा उतरने के साथ परीक्षण के सभी उद्देश्यों को पूरा किया। इस मिसाइल परीक्षण के दौरान प्रत्येक गतिविधि को ऑन-बोर्ड जहाज सहित विभिन्न स्थानों पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज द्वारा तैनात इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम, रडार तथा टेलीमेट्री स्टेशनों…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना के जहाज किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में ब्रुनेई के मुआरा का दौरा किया था। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को और अधिक विस्तार देने हेतु भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।पोर्ट कॉल के दौरान पेशेवर बातचीत, क्रॉस डेक दौरे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम भी शामिल किये गए थे। इस जहाज को आगंतुकों के स्वागत के लिए भी खुला रखा गया था, जिसके तहत भारतीय प्रवासी सदस्यों और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों ने भी जहाज का…

Read More

बिल्हा । अंचल के प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ, तबला वादक,रामायणी, भारत चीन युद्ध के बाद भारतीय सेना के सहयोग के लिए प्रशिक्षण प्राप्त ,दीनदयाल सनाड्य (बटरु गौटिया) 98 वर्ष की आयु पूर्ण कर आज सायंकाल ,दिनांक 29 मई 2024 बुधवार को अपने भौतिक शरीर को त्याग कर अनंत आकाश में विलीन हो। गए ,भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।उनका अंतिम संस्कार 30 /5/2024 गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे गृहग्राम बिटकुली (बिल्हा) में होगा ।आप रामफल सनाड्य, स्वर्गीय कालिका प्रसाद,परसराम, राम कुमार सनाड्य व कृष्ण कुमार सनाड्य के पिता थे एवं मनोज सनाड्य, विनोद, चोलाराम लालू ,गोलू देवेन्द्र ,बंटी उमेश,व…

Read More