Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा में लोकसभा चुनाव में डाले गए मतों की गणना 21 राऊंड में पूरी होगी। राजिम विधानसभा के लिए मंगलवार 04 जून को सुबह 08 से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद में मतगणना शुरू होगी। यहां राजिम विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। विधानसभा राजिम के लिए 21 राऊंड के बाद मतों की गिनती पूर्ण होगी। यहां की जाने वाले तैयारियों को लेकर राजिम-फिंगेश्वर अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने बताया कि राजिम विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाएं जाएंगे तथा ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। दिनांक 28 मई 2024 को डॉ निरंजन खरे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय के मार्गदर्शन में डॉ ओमेश ठाकुर द्वारा मेंस्ट्रल हाइजीन डे का आयोजन किया गया। डॉ नीता मिश्रा द्वारा मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा के साथ की गई। तत्पश्चात पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत उपरांत डॉ ओमेश ठाकुर द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर सोमी चंद्राकर, महिला रोग विशेषज्ञ शासकीय चिकित्सालय फिंगेश्वर द्वारा विद्यार्थियों को मेंस्ट्रस (मासिक धर्म) की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा माहवारी के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन, भौतिक व भावनात्मक…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जन्मदिन पर आज जहां धूमधड़ाके और पार्टी के बिना बात नही बनती ऐसे मे आज भी कई युवा हैं, जो आधुनिकता की चकाचौंध से दूर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे ही हमारे फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत पोखरा के युवा सरपंच सतीश यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर धूमधड़ाका के साथ पार्टी करने के बजाय दीन-दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी है। इन्होंने अपना जन्मदिन अपने उस परिवार के साथ मनाया, जो इनके न होकर भी इनके अपने है। पोखरा के युवा सरपंच सतीश यादव अपने जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज बुधवार को नवतपा के पांचवे दिवस सुबह से नौ बजे तक बदली के साथ ठंडी हवा चली। लगा कि आज गर्मी से राहत मिलेगी। किंतु 9 बजे बाद शनैः शनैः सूर्य देवता ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया फिर 11 बजे से तेज गर्मी शुरू हो गई। जो 12 बजे तक नवतपा का प्रचंड रूप दिखाने लगी। इस तरह नवतपा के 4 दिन और निकालना है। उसके बाद पंचक के 5 दिन भी गर्म रहेंगे। लोगों को मानसून आने के बाद 12-13 जून से ही राहत मिलने के आसार है। अभी नवतपा का प्रकोप शहर व…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत फिंगेश्वर से पंचायत इन्सपेक्टर पद से सेवानिवृत्त, वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं अनेक राष्ट्रीय एव राज्य पुरस्कारों से सम्मानित एवं पुरस्कृत नुतन लाल साहू, उपाध्यक्ष साहू समाज राजिम भक्तिन माता मंदिर के आज जन्मदिन के अवसर पर उनकी स्व रचित पुस्तक ‘‘अक्षर अक्षर ब्रम्ह‘‘ का विमोचन तथा बुजुर्गो का सम्मान के साथ कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन समीपस्थ देवधाम बावाकुपी में आज गुरूवार को 30 मई को दोपहर 01 बजे से रखा गया है। इस अवसर पर अंचल सहित आसपास के कविगण, साहित्यकार सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य जन, आमंत्रित जन शामिल होंगे। कार्यक्रम में…
सहकारी समितियों में सोमवार से शनिवार प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02 बजे से 06 बजे तक निर्धारित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के समस्त शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक, अध्यक्ष, प्राधिकृत अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि सहकारी समितियों, खाद केन्द्रों के संचालन निर्धारित समय पर करें। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि आगामी खरीफ वर्ष 2024 के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण एवं उर्वरकों का अग्रिम उठाव प्रारंभ हो चुका है। किसानों की सुविधा तथा कृषि ऋण वितरण में गति लाने के…
कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही जारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर टास्क फोर्स की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। जनवरी 2024 से मई 2024 तक अवैध परिवहन के 105 प्रकरण से 25 लाख 65 हजार 567 रुपये, अवैध उत्खनन के 10 प्रकरणों में 5 लाख 97 हजार 500 रुपये अर्थदंड की राशि वसूल की गई। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के टास्क फोर्स की बैठक में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्ती से…
डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों में की जा रही हैं आवश्यक व्यवस्थाएं गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इसके लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी…
’देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के 56 अधिकारी निभाएंगे मतगणना प्रेक्षक की भूमिका’ ’मतगणना प्रेक्षकों ने समझी मतगणना की बारीकियाँ’ गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर के नवीन विश्राम गृह में आयोजित मतगणना प्रेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना प्रेक्षक (काउंटिंग ऑब्जर्वर) की भूमिका मतगणना के दौरान अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। मतगणना संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है। इसलिए सभी की नजर मतगणना की प्रक्रिया पर केंद्रित होती है। ऐसे में मतगणना प्रेक्षक की भूमिका सबसे अहम हो जाती है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतगणना…
प्रत्याशियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा कैल्कुलेटर गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतगणना के दिन मतगणना केंद्रों में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग कैलकुलेटर प्रदान करने की व्यवस्था करने को कहा है। मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं व मतगणना अभिकर्ताओं को कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति,…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
