Author: प्रकाश कुमार यादव
मुंगेली । जिले में खरीफ वर्ष 2024 में खाद एवं बीज की भंडारण, वितरण, उपलब्धता और विगत वर्ष में खपत को लेकर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर राहुल देव ने बैठक में कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध है। इसका समितियों के माध्यम से किसानों द्वारा शीघ्र उठाव कराएं। समितियों में खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल निराकरण कराते हुए संबधितों के विरुद्ध कार्यवाही भी करें। उन्होंने शासन स्तर से समिति तक खाद-बीज प्राप्त होने की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी…
मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर रामगढ़ स्थित आनंदाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को वाशिंग मशीन और बेंच उपलब्ध कराया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने 16 मई को अपने जन्मदिवस के अवसर पर आनंदाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना एवं उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में पूछा था। आश्रम के कर्मचारियों द्वारा वृद्धजनों की सुविधा के लिए वाशिंग मशीन एवं बेंच की मांग की गई थी। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को यह सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में बुजुर्गों को वाशिंग मशीन एवं बैठने के…
मुंगेली । विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बटहा में 14 हैण्डपम्पों के जरिए स्वच्छ पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आई. पी. मंडावी ने बताया कि लोरमी के ग्राम बटहा में 06 नग हैण्डपम्प और 08 पावर पम्प के माध्यम से नियमित रूप से पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अमले द्वारा लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है।
मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त प्रकाश पाल ने बताया कि आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के ग्राम रेहुंटा में नरेन्द्र बांधड़े से 05.22 लीटर कच्ची शराब और 01 स्कूटी को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
मुंगेली । जिले में तेज गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू से बचाव एवं स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि गर्मी में तापमान में वृद्धि के कारण लू लगने की आशंका रहती है, जो कि शरीर के लिए खतरनाक एवं जानलेवा हो सकता है। उन्होंने बताया कि लू के कारण शरीर में नमक व पानी की कमी और पसीने लगातार निकलने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना,…
लारा । श्री अनिल कुमार ने 26 मई 2024 को एनटीपीसी लारा में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यभार संभाला है। श्री अखिलेश सिंह के स्थानांतरण के पश्चात श्री अनिल कुमार ने कार्यकारी निदेशक पद पर परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला है। इस से पहले श्री अनिल कुमार मध्य प्रदेश के झाबुआ पावर स्टेशन के सीईओ पद पर कार्यरत थे।श्री अनिल कुमार ने वर्ष 1987 में एनटीपीसी में नियुक्ति हुई । लारा में पदस्तापना से पहले, उन्होंने एनटीपीसी के बदरपुर, फरीदाबाद, देश के सबसे बड़े बिजली संयंत्र एनटीपीसी विंध्याचल, मेजा, एनटीपीसी के नोएडा कार्यालय और झाबुआ बिजली संयंत्र में अपनी…
मुंगेली । प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन के अध्यक्षता में राजधानी रायपुर स्थित वृन्दावन हॉल में 26 मई को दिन रविवार को आमसभा बैठक रखा गया। बैठक के पूर्व माता परमेश्वरी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर समाज के सुख, शांति और खुशहाॅली की कामना की। बैठक में समाज के बुनकरों भाइयो को आर्थिक स्थिति सुधार, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्राप्त आवेदनों पर चर्चा, प्रकोष्ठ की नियुक्ति सहित समाज के प्रत्येंक व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा कि धागा…
मुंगेली । राजपूत क्षत्रीय समाज तखतपुर मुंगेली परिक्षेत्र ग्राम हरनाचाका में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती समारोह अयोजन दिनांक 13 जून को दोपहर 2 बजे के भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं तखतपुर विधायक धर्मजित सिंह पुर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रीय केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत के उपस्थिति में होगा भव्य शोभायात्रा उक्त कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत ग्राम ईकाई अध्यक्ष पूरन सिंह राजपूत फूल सिंह राजपूत मनमोहन सिंह भानू सिंह भागीरथी सिंह मिंटू राजपूत प्रदीप सिंह पंकज राजपूत छोटे दाऊ राजपूत चिम्मन सिंह हुकुम सिंह केंद्रीय मिडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा नक्सली मुठभेड़ को लेकर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस के नजरिए की आलोचना करते हुए प्रस्तुत आँकड़ों व तथ्यों के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा लिखे गए पत्र को कोरी राजनीतिक जुमलेबाजी करार दिया है। श्री श्रीवास्तव ने दो टूक कहा कि शांति और भरोसे की बात कम-से-कम कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष बैज न ही करें, तो बेहतर है। सामंतवादी सोच के साथ बस्तर के राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की हत्या करके कांग्रेस ने आदिवासियों का जो विश्वास तोड़ा था,…
रायपुर । फर्जी जाति प्रमाण पत्र और आरक्षण के मसले पर भारतीय जनता पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सरकार के दौरान ओबीसी वर्ग के अधिकारों का हनन हुआ। जानबुझकर षडयंत्र पूर्वक उनके अवसर कम किए गए। छत्तीसगढ़ में 2013 में जब भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह की सरकार थी तब मुस्लिम संप्रदाय के 23 जातियों को ओबीसी का सर्टिफिकेट जारी किया गया। ओबीसी आयोग की वेबसाइट में उक्त संदर्भ में अधिसूचना प्रकाशित की गई। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी जी ने…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
