Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने कहा कि अंचल के सभी शासकीय शालाओं के साथ साथ निजी शालाओं में भी शिक्षा के अधिकार अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009, अप्रैल 2010 से प्रभावशील हो चुका है। इसके अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर कमजोर एवं दुर्बल वर्ग तथा अलाभित समूह के बच्चों को उनकी पहुंचा सीमा में प्रवेश दिलाया जाता है। उन्होंने इसके परिपालन में सभी निजी शालाओं में शिक्षा…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फसल लगाने के दौरान कई बार किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। फसल को आंधी, पानी व सूखा की वजह से होने वाली भारी नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति कके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया जाता है। लेकिन यह बीमा किसानों के लिए कारगर साबित नहीं हो रहा है। बीमा कंपनियॉ प्रीमियम की राशि तो पूरी ले लेते है। लेकिन मौसम में बदलाव के बीच जब आंधी, बारिश व सूखे की स्थिति बनती है। किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इसकी सूचना दी जाती है, तब किसानों को अलग अलग नियमावली…

Read More

नई दिल्ली । भारत चुनाव आयोग कल होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है। इस चरण में हरियाणा और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदान होगा। बिहार, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल और ऐसे अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां इस चरण में मतदान जारी रहेगा। ओडिशा राज्य विधानसभा के 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी साथ-साथ मतदान होगा।संबंधित सीईओ और राज्य की मशीनरी को निर्देश दिया गया है कि वे जहां भी पूर्वानुमानित हो, गर्मी…

Read More

नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक हुई।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने समिति को खेपुपारा (बांग्लादेश) से लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 810 किलोमीटर दक्षिण में मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 25 मई की रात तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। इसके बाद, यह लगभग उत्तर की…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बिजली उपभोक्ताओं को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत वितरण में निष्पादन संबंधी मानक विनिमय-2020 में किए गए बदलाव पर अब अमल करते हुए एक्शन लेने की तैयारी की है। जिसके तहत अब उपभोक्ताओं को लापरवाही करने पर जेब से भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। सीएसईबी सूत्रों ने बताया मीटर संबंधी शिकायत आने पर जैसे कि मीटर जलने पर शहरों में 24 घंटे और गांव में 72 घंटे में बदलकर नया मीटर लगवाना अनिवार्य होगा। वहीं इसके साथ ही हर महीने मीटर की रीडिंग भी…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में आम चुनाव के कारण कल (25 मई, 2024) राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक में संचालित 46 बालवाड़ी केन्द्रों के शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसीसी भवन फिंगेश्वर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा एवं मास्टर ट्रेनर नुमेश कंवर ने इस प्रशिक्षण में ईसीसीई का परिचय एवं महत्व, बच्चों की अवधारणा एवं विविधता विकास के आयाम, स्कूल रेडिनेश एवं पालकों की सहभागिता, प्रारंभिक वर्षो के लिए खेल आधारित शिक्षण, बालवाड़ी और आंगनबाड़ी में अनुकूल शिक्षण परिवेश, सहायक सामग्री का महत्व, थीम आधारित पाठ्यक्रम का परिचय,…

Read More

मुंगेली । महात्मा बुद्ध के संदेश आज भी विश्व में प्रासंगिक ,कृष्णकुमार नवरंग आयोजन प्रमुख पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी निवासी राजेश कुमार लहरे के निवास जोरबा बुध्धा में बैसाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध के जीवन ,संदेश ,विचार व विपश्यना योग शिक्षा पर आधारित परिचर्चा आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत आचार्य पदम राज बघेल व आचार्या श्रीमती रितु पांडेय ओशो धारा तथा मुख्य वक्ता भिमोत्सव समिति मूँगेली के कृष्णकुमार नवरंग रहे आयोजन की शुरुआत अखंड भारत सहित विश्व मे प्रकाश वान महात्मा बुद्ध के मूर्त रूप में विराजमान को माला गुलाब की पंखुड़ियों से पहनाकर किया तत्पश्चातखीर प्रसाद…

Read More

सीपत । समर्पित संस्था द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ता शिक्षा व जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत पंधी विकासखण्ड मस्तूरी जिला बिलासपुर में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं उनके हितार्थ वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरुक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में जिला लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक दिनेश उरांव सहित परामर्शदाता एस. देशकर उपस्थित थे। मुख्य अतिथि की आसंदी से दिनेश उरांव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में बचत करता है, लेकिन प्रायः देखने में आता है कि गरीब तबके…

Read More

बिल्हा । जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बिलासपुर के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिटकुली, बिल्हा में समर कैंप का आयोजन 20 से 25 मई तक संस्था और संकुल प्राचार्य आर एस शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है । समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा को वर्गीकृत करते हुए अलग-अलग विधाओं में उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे वे अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ सके । कैंप में प्रातः योग अभ्यास के पश्चात विभिन्न आयोजनों में बच्चे अपनी-अपनी सहभागिता देते हैं। जिसमें मेहंदी ,चित्रकला ,वादन, श्रुति लेखन, कबाड़ से जुगाड़, कर्सिव राइटिंग ,कविता कहानी लेखन…

Read More