Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर के विभाग समन्वयक मानिकलाल साहू ने बताया कि भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रांतीय आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन सत्र हुआ। इस अवसर पर वर्ग की प्रस्तावना रखते हुए गौरीशंकर कटकवार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से आचार्य/दीदीयों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाया जाएगा। वर्ग का प्रमुख उद्देश्य आचार्य-दीदीयों में कौशलात्मक विकास, ज्ञानात्मक विकास, प्रेरणात्मक विकास के साथ साथ चारित्रिक विकास करना है। मुख्य अतिथि विधायक व सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पूर्व छात्र योगेश्वर…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में एक बार फिर हाथियों की दस्तक से दर्जनभर गांवो में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार एमई-तीन दंतैल मादा की तलाश में क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। वह प्रतिदिन 40 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। क्षेत्र में आया दंतैल 12 मई की रात राजिम फिंगेश्वर रेंज पहुंचा। मंगलवार को यह पैरी नदी पार कर धमतरी जिले में पहुंच चुका है। जिस स्थान पर पर्याप्त भोजन व पानी है दंतैल वहा भी नहीं रूका, इसलिए वन अमला अनुमान व्यक्त कर रहा है कि दंतैल मादा की तलाश में विचरण कर रहा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुटिटयों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह सात से साढ़े 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने जिला कलेक्टर को निर्देश जारी कर कहा कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है। फिंगेश्वर विकासखंड की कुछ स्कूलों में समर कैंप लगातार निर्देशानुसार रचनात्मक कार्यक्रम किए गए है। इसके उत्साहजनक परिणाम भी मिले है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों अब धीरे-धीरे लगातार गर्मी बढ़ रही है। इसी के साथ पानी की खपत भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। फल स्वरूप बोर, ट्यूवेल का वाटर लेवल काफी नीचे जा चुका है। खबर के अनुसार वर्तमान में 200 फीट से 300 फीट वाटर लेवल नीचे जा चुका है। शहर में कुल 15 वार्ड है जहां नल जल योजना के अतिरिक्त सरकारी बोर जगह जगह खुदे हुए है जिससे लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। शहर में अभी भी अनेक वार्ड ऐसे है जहां पर पूरी तरीके से पानी नहीं पहुंच पाता है। जिसके चलते वहां…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।नगर की आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में आज सत्र 2024-25 के लिए कक्षा प्रथम में सभी 50 सीटों एवं अन्य कक्षाओं में कुछ रिक्त सीटों का चयन पारदर्शिता के साथ लाटरी पद्धति से किया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की बढ़ती लोकप्रियता एवं शिक्षा के स्तर को बढ़ते देख शाला में प्रवेश हेतु मारामारी मची हुई है। और इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में भी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। जिसको देखते हुए पालक अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने प्रयास कर रहे है। ऐसे में बच्चों का चयन आज लाटरी निकालकर पालकों…
रायपुर/बिलासपुर(गंगा प्रकाश )। छत्तीसगढ़ के कोनी में 200 करोड़ रुपए की लागत से 11 मंजिला सबसे बड़े और मल्टीस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल “सिम्स बिलासपुर” में स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटीलेटर पर हैं। इसका कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, इस अस्पताल के ICU में लगे लगभग 42 एसी इन दिनों ठप्प पड़े हैं। बताते हैं कि चोरों ने एसी यूनिट पर हाथ साफ किया है। इसके चलते एकसाथ लगभग सभी 42 एसी ठप्प हो गए हैं। चोर तमाम एसी के कॉपर वायर ले उड़े है। घटना उस वक्त हुई जब 24×7 मेडिकल स्टाफ डॉक्टर, नर्स, मरीज और उनके परिजनों की ICU में…
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि इन दिनो अभी गर्मी का मौसम चल रहा है तापमान 40 सेंटीग्रेट अधिक चल रहे हैं लोगो को घर से निकलना दुभर हो रहा है मेहनत मजदुरी करने वाले सुबह से दोपहर तक अपना कार्य पूर्ण कर लेते हैं यही दिनचर्या बनी हुई है। गर्मी के मौसम आते ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न बीमारियां होने लगी हैं। गरियाबंद जिले के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कथित तौर पर डॉक्टर कहे जाने वाले झोलाछापों का जाल फैला है। हर चार से पांच गांव अंतराल में एक क्लीनिक के साथ मेडिकल संचालित कर…
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा राजिम मार्ग पर इस समय दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। वजह यह हैं सड़क के दोनों तरफ किनारे की पटरियों पर बड़ी-बड़ी नरकट की झाड़ियों उग आई हैं। वे सड़क को दोनों तरफ इस तरह से पूरी तरह से ढंक लिया है कि सड़क पर चल रहें पैदल राहगीर, सायकिल, मोटरसाइकिल से चल रहें लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर चलते समय सामने से आ रही बड़ी गाड़ियों को साइड देने समय लोग दुर्घटना के शिकार हो रहें हैं। सड़क पर तेज रफ्तार आ रहें वाहन चालकों को गाड़ियों को किनारे चलाते…
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जिले में इन दिनों लाल ईंट बनाने वाले ठेकेदार पूरी तरह से बे-लगाम हो चुके हैं । सूत्रों से खबर मिल रही है कि ठेकेदारों को इस अवैध कारोबार को अंजाम देने में शासन-प्रशासन का हर तरह से संरक्षण प्राप्त है । इसलिए अवैध लाल ईंट भट्ठियों के संचालकों में कार्यवाही को लेकर शासन- प्रशासन का कोई भी डर भय नहीं है क्योंकि जिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने का अधिकार है उन्हें ही इन अवैध कारोबारियों के द्वारा समय-समय पर बड़े पैकेज देकर मैनेज किए जाने की भी सूचना मिल…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। छाल क्षेत्र में हाँथी के बाद भालू ने दहशत फैला दिया है । आज छाल क्षेत्र में भालू के हमले से महिला की मौत होने की खबर सामने आ रही है । बता दे कि आज छाल क्षेत्र रेंज के बोजिया 505 पीएफ जंगल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है। सामहरसिंघा बिट में पदस्थ श्याम अगरिया फोरेस्टगार्ड की माँ इंद्रमोती अगरिया जो छाल में रहती थी। आज तड़के सुबह बोजिया के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। तभी उस पर भालू ने एकाएक हमला कर दिया और…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
