Author: प्रकाश कुमार यादव
नई दिल्ली । भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है।ग्रीनको एनर्जीज़ भारत में निगमित एक सीमित देयता कंपनी है। यह ग्रीनको मॉरीशस की पूर्ण स्वामित्व वाली (अप्रत्यक्ष रूप से) सहायक कंपनी है। ग्रीनको मॉरीशस का पूर्ण स्वामित्व मॉरीशस में निगमित कंपनी ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स (जीईएच) के पास है, जो ग्रीनको समूह की कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। जीईएच एक निवेश होल्डिंग कंपनी है, जिसका भारत में बिजली उत्पादन क्षेत्र में संलग्न कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश है।सिक्किम ऊर्जा एक…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी), मसूरी में तंजानिया गणराज्य के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (एमईए) की साझेदारी में 6 मई, 2024 से 17 मई, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। तंजानिया में विभिन्न संगठनों और मंत्रालयों जैसे राष्ट्रीय सड़क एजेंसी, ऊर्जा मंत्रालय, योजना आयोग, तंजानिया बिल्डिंग एजेंसी, तंजानिया रेलवे कॉर्पोरेशन, आवास निवेश, रैपिड ट्रांजिट एजेंसी, ई-सरकारी प्राधिकरण, ऊर्जा और जल नियामक प्राधिकरण, राष्ट्रपति कार्यालय लोक सेवा प्रबंधन और सुशासन, क्षेत्रीय प्रशासन और स्थानीय सरकार,…
नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- भारतीय खान विद्यापीठ (आईआईटी-आईएसएम), धनबाद की सहभागिता में खान मंत्रालय कल यानी 8 मई, 2024 को दिल्ली में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य राज्यों के खनन क्षेत्र के प्रदर्शन को दर्ज करने के लिए परिकल्पित राज्य खनन सूचकांक के प्रारूप ढांचे पर चर्चा करना है। इस कार्यशाला की अध्यक्षता खान मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांथा राव करेंगे और इसमें राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। खनन क्षेत्र कई मूल्य श्रृंखलाओं में सबसे आगे है, जो इस्पात, अलौह धातु, सीमेंट, उर्वरक, रसायन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र को कच्चे माल की…
नई दिल्ली । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) माननीय कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए निर्णय को महत्व दे रहा है। यह निर्णय कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के अनुच्छेद 83 और कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के अनुच्छेद 43ए में उल्लिखित अंतरराष्ट्रीय श्रमिकों के लिए विशिष्ट प्रावधानों से संबंधित है, जिन्हें संविधान के अनुच्छेद 14 के साथ असंगत माना गया था। ईपीएफओ इस निर्णय के अनुसरण में कार्रवाई के तरीके का सक्रिय रूप से मूल्यांकन कर रहा है। भारत के वर्तमान में 21 देशों के साथ सामाजिक सुरक्षा समझौते हैं। ये समझौते इन देशों के कर्मचारियों के लिए पारस्परिक आधार पर निरंतर सामाजिक सुरक्षा कवरेज सुनिश्चित करते हैं।…
नई दिल्ली । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने एक अग्रणी डिजिटल परिवर्तन पहल करते हुए डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से 2024 के लिए आईसीएसई (दसवीं कक्षा) और आईएससी (बारहवीं कक्षा) परीक्षा परिणाम डिजिटल रूप से घोषित करने के लिए डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म का सहयोग लिया है। इसके अतिरिक्त, सीआईएससीई ने परिणाम घोषित होते ही डिजीलॉकर के माध्यम से प्रमाणपत्र और मार्कशीट उपलब्ध कराईं। इस साल आईसीएसई के लिए कुल 2,43,617 छात्र उपस्थित हुए, जबकि 99,901 ने आईएससी परीक्षा दी।3.43 लाख से अधिक छात्र अब परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद डिजिलॉकर पर सीआईएससीई द्वारा जारी किए गए…
नई दिल्ली । शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, के. संजय मूर्ति ने विभाग के अधिकारियों; कार्यक्रम सलाहकार परिषद, सीबीडीई के सदस्यों; उद्योग से परामर्शदाता; उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) से चुने गए प्रतिनिधियों; कार्यक्रम निदेशक, सीबीडीई प्रो. सुधीर वरदराजन और प्रधान जांचकर्ता और सह-प्रधान जांचकर्ता की उपस्थिति में ‘डिजाइन और उद्यमिता पर क्षमता निर्माण (सीबीडीई)’ कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ किया। बैठक में 130 से अधिक प्रतिभागियों ने वर्चुअली भाग लिया।के. संजय मूर्ति ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि उद्योग और शैक्षणिक समुदाय की अगुवाई में कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने उल्लेख किया कि उद्योगों के…
नई दिल्ली । पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल राजेश धनखड़ के नेतृत्व में भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन 06 मई 2024 को सिंगापुर पहुंचे, जहां सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के कर्मियों और सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इन तीनों जहाजों का सिंगापुर पहुंचना दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती का हिस्सा है। भारत के इन जहाजों की इस यात्रा से कई कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से दोनों समुद्री देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग को और मजबूती मिलेगी।बंदरगाह में इन…
नई दिल्ली । सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 07 मई, 2024 को अपना 65वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने ने की। कार्यक्रम में अपने संबोधन में रक्षा सचिव ने कहा कि दुर्गम इलाकों और मौसम की विपरीत दुरूह स्थिति में सीमा सड़क संगठन ने अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने सीमा सड़क संगठन को एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठन बताया, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी मूलभूत परियोजनाओं के माध्यम से, दूर-दराज के क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने के अतिरिक्त,…
नई दिल्ली । कमांडेंट कॉन्क्लेव का छठा संस्करण 07 मई 2024 को मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तत्वावधान में सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे में आयोजित किया गया। सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व के साथ-साथ सम्मानित सशस्त्र बल प्रशिक्षण संस्थानों और वॉर कॉलेजों के कमांडेंट ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में भारतीय सशस्त्र बलों के भावी सैन्य बलों के व्यक्तित्व-निर्माण के लिए भविष्य की रक्षा रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-मंथन किया गया।वरिष्ठ नेतृत्व सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे में एकत्र हुए और कमांडेंट कॉन्क्लेव में विचार-विमर्श किया गया और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया तथा भविष्य के लिए सैन्य बलों…
नई दिल्ली । रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव डॉ. अरुणीश चावला ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से मेडिटेक स्टैकथॉन 2024 का शुभारंभ किया। मेडिटेक स्टैकथॉन एक अभूतपूर्व पहल है जिसे कुछ चयनित विशेष चिकित्सा उपकरणों के व्यापक मूल्य श्रृंखला विश्लेषण के माध्यम से भारत के बढ़ते मेडटेक क्षेत्र के भीतर परिवर्तनकारी परिवर्तन पहल को आगे बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्टैकथॉन का उद्देश्य शीर्ष उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के साथ परामर्श के माध्यम से महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करना, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और आयात निर्भरता…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
