Author: प्रकाश कुमार यादव

गायत्री साहू लवन(गंगा प्रकाश)।कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन में एक हैरत अंगेज मामला सुनाई दे रहा है,दरअसल मामला नगर पंचायत लवन के वार्ड क्रमांक02 की है जहां रहने वाली दुलारी यादव का पक्की मकान का सपना आज भी बस एक ख्वाब है।मीडिया को उन्होंने बताया कि इसके लिए दो बार फार्म भर चुकी है लेकिन हर बार उनका नाम सूची में नहीं आ रहा है इसके अलावा वह जनप्रतिनिधियों को अनेकों बार आवेदन सौंपकर आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा चुकी है लेकिन किसी का ध्यान अभी तक नहीं गया है जिसके चलते हितग्राही इस बार का…

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। सुबह से ही सूर्य भगवान के तपते तेवर से जनमानस पिछले 2-3 की गर्मी से हलाकान है। प्रातः 9 बजे से बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग शाम 5 बजे के बाद ही बाहर निकलते दिख रहे है। शहर व क्षेत्र में इन दिनों पिछले 3-4 दिन से बढ़ रही भीषण गर्मी से लोग हलाकान है। बुधवार-गुरूवार को गरियाबंद शहर का तापमान 41 से 42 डिग्री को पार कर गया। फलस्वरूप लोग तेज धूप व भीषण गर्मी से परेशान रहे इस बीच अनेको बार विद्युत गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। दोपहर को शरीर…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नए नए प्रकार से धांधली किए जाने की शिकायतें मिल रही है। प्राप्त एक शिकायत में बताया गया कि फिंगेश्वर विकासखंड की ग्राम पंचायत छुईहा में स्वीकृत जनमन आवास का निर्माण ग्राम पंचायत कुण्डेल स्थित जमीन में किया जा रहा है। इसकी शिकायत छुईया एवं कुण्डेल के सरपंचो द्वारा सीईओ जनपद पंचायत फिंगेश्वर से किए जाने पर सीईओ अजय पटेल ने रोजगार सहायक को स्थल जांच कर रिपोर्ट करने कहा है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों में कहीं जिम्मेदारों की मिलीभगत से जमकर मनमानी की जा रही…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम दुतकैय्या में शिव मंदिर में की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा आनन फानन में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा जैसी तुष्टिकरण की कार्यवाही पर विश्व हिन्दू परिषद् ने जिलाधीश गरियाबंद को आज एक ज्ञापन देकर इस गंभीर एवं षडयंत्रपूर्वक हिन्दूओं की आस्था पर कुठाराघात एव जानबुझकर भड़काने वाली कार्यवाही करने वालों सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद का मानना है कि पुलिस ने शिव मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा कर मामले का निपटा दिया है कि जबकि ऐसे धार्मिक आस्था पर चोट पहुंंचाने वाले समाजविरोधी लोगों पर सख्त…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। श्री बालाजी शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर सत्र 2023 -24 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा फल उत्कृष्ट रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामु राम साहू, अध्यक्षता पूनम यादव, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पदमा यदु एवं एच एल साहू रहे। सत्र 2023-24 को परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा। कक्षा अरुण-गुंजन साहू 99.3 प्रथम, दुर्गेश साहू 98.6 द्वितीय, नीता विश्वकर्मा एवं रौनक 98 तृतीय स्थान कक्षा उदय-अमित चक्रधारी 99.3 प्रथम, नकुल साहू 98 द्वितीय, पुष्पांजलि निषाद 96 तृतीय…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लगातार अंचल में हो रहे मनमाने स्तर पर अंधाधुध दिन-रात 24 घंटे अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के सार्वजनिक समाचारों से विचलित एवं भयभीत खनिज विभाग द्वारा पिछले 2 दिनों में दिखावटी सक्रियता दिखाते हुए 2-4 हाईवा गाड़िया अवैध परिवहन के नाम पर करने का स्वांग जरूर किया है। परंतु यह कार्यवाही अंचल की कई कई रेत खदानों में प्रतिदिन हो रही सैकड़ों हाईवा वाहनों के अवैध परिवहन में न सिर्फ ऊॅट के मुंह में जीरा है वरन् जनमानस को चिढ़ाने जैसी कार्यवाही बताई जा रही है। रोड में चल रही वाहनों को रेत मिल कहॉ से…

Read More

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।लोकसभा चुनाव का छत्तीसगढ़ की तृतीय चरण का चुनाव 7मई मंगलवार को है।जिसके लिए प्रेस क्लब लवन के सक्रिय सदस्य मुरारी साहू ने जांजगीर चाम्पा लोकसभा के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान करना हर व्यक्ति का उनका मौलिक और संवैधानिक अधिकार है जिसके लिए उन्हें हमेशा इस अधिकार का सदुपयोग कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आकर मतदान करना चाहिए ताकि देश के सबसे बड़े महापर्व मतदान के भागीदारी में योगदान दे सके।मुरारी साहू ने आगे यह भी कहा कि आप सभी 7 मई को अपने अपने मतदान केंद्रों में जाकर अपना अपना…

Read More

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।कलेक्टर के एल चौहान के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आज 1 मई विश्व मजदूर दिवस के मौके पर जिले भर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 90 हजार मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्यस्थल में ही शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ लेकर आम लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया। जिसके तहत जनपद पंचायत बलौदाबाजार 18 हजार 320, भाटापारा 14हजार 210, कसडोल 21 हजार 150,पलारी 11 हजार 170 एवं सिमगा जनपद के 25 हजार 150मजदूर शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि,मजदूर,ग्रामीण, रोजगार सहायक,पंचायत सचिव सहित, तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। गौरतलब है…

Read More

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसौटा कोसमंदी देवसुंद्रा, रेंगाडीह व जारा सुन्द्रवन ओडान वटगन धौराभाटा चरौदा में जांजगीर चांपा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरिया ने जन आशीर्वाद यात्रा कर स्थानीयजनों से मुलाक़ात कर सभी से आगामी चुनावों में कांग्रेस की पार्टी को चुनकर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू ,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर प्रभारी महामंत्री गोपी साहू जनपद अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित साहू मनीष चंद्राकर एवं बूथ, जोन ,सेक्टर के कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित रहे।

Read More

संजय जांगड़ेबलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।पुलिस थाना लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में गुंडा बदमाश प्रवृति के व्यक्तियों में अपराधिक छवि के व्यक्ति भुलाऊ राम डहरिया जिनके विरुद्ध पुलिस थाना लवन में मारपीट ,गुंडागर्दी एवं महिला सम्बंधित मामले में अपराध दर्ज है ,पूर्व में भुलाऊ राम को पुलिस ने गिरफ्तार भी किये हैं भुलाऊ राम डहरिया के विरुद्ध पुलिस थाना लवन में 3 मामले में प्रकरण दर्ज है।इसके अलावा भुलाऊराम का बड़ा लड़का शराब की अवैध बिक्री के मामले में दो बार जेल जा चुका है।परिवारिक पृष्ठ भूमि की बात करे तो इनका रिकॉर्ड अपराधिक छवि से नाता रहा है।वहीं अन्य गुंडा…

Read More