Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कभी बदली तो कभी तेज धूप ने लोगों को हलाकान किया हुआ है। इधर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तब बढ़ने की संभावना जताई है। अभी अंचल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दोपहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। रात में भी तापमान बढ़ा हुआ है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आसमान साफ रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। दोपहर की गर्मी लोगों को अब और झुलसा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बिना शुभ अशुभ देखे शुभ कार्य करने का दिन अक्षय तृतीया, अक्ती, परशुराम जयंती आदि नाम से जाने वाले दिन में इस वर्ष किसी भी शुभ कार्य को नही करने का पंचाग में उल्लेखित निर्देश लोगों के लिए असमंजस उत्पन्न कर दिया है। इस शुभ दिन को पूजा कर मुहुर्त मान शुभ काम करने लोग बकायदा पत्रिका आमंत्रण छपवाकर बांट रहे है। हिन्दी पंचागों के अनुसार इस वर्ष 28 अप्रैल के बाद लगातार 51 दिनों तक शुभ मुहुर्त नहीं है। यानी अब बैशाख एवं जेठ में विवाह नहीं होना कहा जा रहा है। जबकि अंचल में अभी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि आबकारी विभाग गरियाबंद द्वारा ग्राम सोहागपुर के जंगल में लावारिश स्तिथि में भारी मात्रा में शराब बनाने का समान महुआ लाहन लगभग 200 किलोग्राम 30.0 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब लावारिश स्तिथि में जप्त किया गया उसके अतिरिक्त उसी ग्राम के एक अन्य व्यक्ति के मकान में दबिश देकर 04 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण कायम किया गया है इस प्रकार चुनाव के मद्देनजर चुनाव में शराब के प्रभाव को कम करने के लिए देवभोग क्षेत्र में भी लगातार कार्यवाही की जा…
छुरा (गंगा प्रकाश)।सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा प्रथम में पूर्वान्श सिन्हा ने 95 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें परीक्षा परिणाम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत के सभापति थानसिंग निषाद ,अध्यक्षता समाज सेवी शीतल ध्रुव,प्राचार्य संतोष वर्मा विद्यालय समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा शील्ड प्रदान गया।पूर्वान्श योगाचार्य मिथलेश सिन्हा, नर्मदा सिन्हा के पुत्र हैं। उन्हें सीमा सिंह,फलेश्वर दंडसेना,गोपाल सोनी , आकाश दीक्षित,भागवत सिन्हा, डॉ ज्योतिनारायणं दुबे,गोविंदा नेताम, होरीलाल साहू, के साथ परिवार एवं नगर वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने मतदान दिवस में फिंगेश्वर विकासखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने युवा, महिला, दिव्यांगजनों द्वारा संचालित एवं अन्य मतदान केन्द्रों में पहुंचकर प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदानकर्मियों द्वारा संपादित किए जा रहे निर्वाचन कार्यो का भी बारीकी से अवलोकन किया। प्रेक्षक श्री अग्रवाल ने मतदान अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्हें सफलतापूर्वक मतदान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रेक्षक अग्रवाल ने राजिम, कोपरा, रावड़, अरण्ड, पितईबंद के मतदान केन्द्रों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण के अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखंड में संपन्न मतदान के लिए सभी वर्गो के मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ निर्वाचन के इस राष्ट्रीय कार्य में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला प्रशासन द्वारा किए गए चाक-चौबंद व्यवस्था के फलस्वरूप विकासखंड में बिना जनधन की हानि के तथा बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण एवं निर्विध्न रूप से सफलतापूर्वक मतदान संपन्न हुआ है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में फिंगेश्वर विकासखंड में बेहतर मतदान सुनिश्चित कराने हेतु निरंतन विकासखंड के विभिन्न स्थानों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।लोकसभा चुनाव 2024 में शिक्षकों की ड्यूटी लगने के बाद भी राहत की बात यह है कि दसवीं, बारहवीं के नतीजे लेट नहीं होंगे। अगले महीने मई के पहले सप्ताह तक अंकसूची बनाने का काम कंप्लीट हो जाएगा। इसके बाद कभी भी नतीजे घोषित किया जा सकता है। मंडल सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पता चला है नतीजे घोषित करने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। हालांकि, चुनाव के दौरान स्कूल, कॉलेजों के रेगुलर परीक्षाओं का रिजल्ट रोका नहीं जा सकता। फिर भी एक प्रक्रिया है। क्योंकि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर पंचायत के आदिवासी वार्ड क्रं. 15 में नगर के सभी 9 मतदान केन्द्रों में सबसे ज्यादा 88.6 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि इस वार्ड काफी शादियां थी। वार्ड क्रं. 15 मतदान केन्द्र क्रं. 73 के कांग्रेस प्रभारी ओमप्रकाश बंछोर सहित पूरी टीम को इस वार्ड में 26 अप्रैल को शादियों की जानकारी हुई तो उन्होंने योजना बनाकर स वार्ड के ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने वाले शादी वाले परिवारों से संपर्क कर पहले मतदान फिर शादी के कार्यक्रम में जाने की तैयारी की। और न सिर्फ शादी वाले परिजनों से मतदान करवाया बल्कि इस मतदान केन्द्र…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत अन्तर्गत 9 मतदान केन्द्रों में औसत मतदान संतोषजनक रहा। आदिवासी बाहूल्य वार्ड क्रं. 15 गदहीडीह में सबसे अधिक उत्साहजनक 88.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अंतिम जानकारी मिलने तक नगर के मतदान केन्द्र क्रं. 63 में 66.6 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 64 में 74.6 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 65 में 73.2 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 66 में 71.35 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 67 में 74.4 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 68 में 71.98 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 69 में 73.15 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 70 में 64.35 प्रतिशत एवं सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में रेत की तस्करी को रोकने में माना जा सकता है कि जिला प्रशासन नकारा सिद्ध हो रहा है। मतदान के दिन भी इतनी ज्यादा सख्ती एवं लगातार अधिकारियों की लालबत्ती वाहनों रातभर दौड़ती रही परंतु न जाने कौन सा अलादीन का चिराग रेत माफियों को मिला हुआ है कि रेतों से भरी हाईवा वाहनें सैकड़ों की संख्या में दौड़ती ही रही। जबकि लोकसभा चुनाव के नाम पर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, उन्हें पकड़ने के लिए जगह जगह जांच चौकियों में मुस्तैदी से वाहनों को चेक करते देखा गया परंतु जिला प्रशासन हों, जनप्रतिनिधि हो…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
