Author: प्रकाश कुमार यादव
मतगणना दिवस 04 जून को भी मतगणना स्थल क्षेत्रों की सभी मदिरा दुकानें सम्पूर्ण दिवस के लिए रहेगी बंद गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को होने जा रहे मतदान कार्य के मद्देनजर 24 अप्रैल को सायं 06 बजे से 26 अप्रैल को सम्पूर्ण दिवस तक शुष्क दिवस घोषित करते हुए उक्त समयावधि में सभी प्रकार की मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश दिए है। इसी प्रकार मतगणना तिथि 04 जून को मतगणना स्थल क्षेत्रों की समस्त मदिरा दुकानों को सम्पूर्ण दिवस के लिए पूर्णतः बंद रखने…
चरणदास का बयान उनके ओछी मानसिकता का परिचायक – चंद्र शेखर साहू गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लाठी से मारने संबंधित दिए गए बयान के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने राजिम में गायत्री मंदिर से पं, सुंदरलाल शर्मा चौक तकमौन रैली निकाली और नेता प्रतिपक्ष के बयान की निन्दा की। मौन रैली के पहले भाजपा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री एवं महासमुंद लोकसभा के समन्वयक चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महेंद्र द्वारा लाठी से करने का दिया…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रयास पब्लिक स्कूल कोपरा के छात्रा कु. अदीति साहू का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। छात्रा के पिता संतोष कुमार साहू कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक, संकुल समन्वयक पाण्डुका हैं एवं उनकी माता श्रीमती कुसुम साहू भी शिक्षिका है। जिसका लाभ अदिती को जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए सहयोग मिला है। छात्रा के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर जनपद पंचायत फिगेंश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अदिती का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होना हमारे लिए बहुत ही…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टर गरियाबंद दीपक कुमार अग्रवाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद व नोडल अधिकारी बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले के हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य और 18 वर्ष की उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोजन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही (फिंगेश्वर) में कृष्ण कुमार साहू द्वारा अपने माता स्व. सुरूज बाई साहू के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम पर पूर्ण न्योता भोजन दिया। शासन के निर्देशानुसार दिये गये मीनू अनुसार पूर्ण न्योता भोजन के तहत बच्चों को चांवल, दाल, सब्जी, पनीर, मटर, आलू, खीर, मूंग बड़ा, फल, केला, अंगूर, सेब मिठाई जलेबी परोसा गया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां ही खुशियां झलक रही थी और इस अवसर पर प्राचार्य कुमानसिंह धु्रव ने कहा कि यह पोषण शक्ति निर्माण योजना बच्चों के लिए वरदान…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्राम बोरसी के रहने वाले आरोपी चिंतामणी साहू पिता नारायण साहू उम्र 32 वर्ष ने उसे अकेली पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में बबली-दीपक तिवारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन तुलसी वर्षा, हवन एवं पूर्णाहूति के साथ समाप्त हुआ। अंतिम दिन हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए ख्यातिनाम कथानायक पं. भागीरथी तिवारी ने कहा कि जो आपके कठिन समय एवं दुखों में काम आये ऐसे व्यक्तियों को कभी नहीं भूलना चाहिए और यदि जीवन में कठिनाईयों का सामना हो तो उसे भगवान का प्रसाद मानकर धारण करना चाहिए। सुख और दुख कर्मो का फल है जो समयानुसार सबको प्राप्त होता है। कथा के अंतिम दिवस पर सभी को…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बबली-दीपक तिवारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह की आज बुधवार 03 अप्रैल को कथा समाप्ति उपरांत शानदार शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम कथा स्थल से घोड़ा के रथ में भागवत को स्थापित कर भगवताचार्य भागीरथी महाराज विराजित हुए। छत्तीसगढ़ी, रावत नृत्य के उमंग उत्साह के साथ शोभायात्रा पूरे नगर में घुमने उपरांत कथा स्थल पहुंची। पूरे रास्ते श्रद्धालुजनों ने अपने अपने घरों के सामने भागवत भगवान की पूजा अर्चना की। नगर में भव्य शोभायात्रा की काफी चर्चा रही। इसके पूर्व आज कथा प्रसंग में भगवताचार्य ने व्यासपीठ से परीक्षित मोक्ष की कथा पर…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है गर्मी की तपन को देखते हुए स्कूलों की समय में बदलाव किए गए हैं एक पाली में संचालित सभी शासकीय व निजी स्कूलों में सुबह 7ः30 से 11ः30 तक कक्षाएं लगेगी वही दो पाली में संचालित स्कूलों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षाएं सुबह 7ः30 से 11ः30 तक और हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षाएं सुबह 11ः30 से शाम 4ः30 बजे तक लगेगी स्कूली बच्चों को राहत देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डी ई ओ) ने मंगलवार को स्कूल लगाने की समय…
छुरा(गंगा प्रकाश)। छुरा नगर के तुमगांव मे स्थित इंडियन पब्लिक हाई स्कूल किसी परिचय कर मोहताज नही है, और इस बात को हमेशा से यहां के विद्यार्थियों के अपने प्रतिभा के दम पर साबित किया है।इस सत्र नवोदय मे यहां से एक नही बल्कि तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन इस बात पे पुनः मुहर लगा दी है, क्योंकि पूरे गरियाबंद जिले मे इंडियन पब्लिक हाई स्कूल ही एक ऐसे स्कूल है जहां से तीन- तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है और उससे भी बड़ी बात ये है कि तीन मे से दो विद्यार्थियों ने जातीय आरक्षण से परे अपने काबिलियत के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
