Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन अयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु विधानसभावार गरियाबंद जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र (राजिम-54 एवं बिन्द्रानवागढ़-55) के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे गरियाबंद जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र राजिम-54 के 274 मतदान केन्द्र एवं बिन्द्रानवागढ़-55 के 299 मतदान केन्द्रों के लिए 21 प्रतिशत रिजर्व के साथ रेन्डमाईजेशन सॉफ्टवेयर के जरिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों का चयन किया गया। बैठक में इंडियन…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। त्रिदिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय श्री रामचरित मानस गान व्याख्यान सम्मेलन का आगाज समीपस्थ ग्राम सेंदर में 28 मार्च गुरूवार को कलश यात्रा के साथ होगा। 29, 30 एवं 31 मार्च को पूरे छ.ग. के प्रतिष्ठित रामचरित मानसगान के मंडलियों का कार्यक्रम प्रातः से देर रात तक प्रतिदिन होगा। इस आयोजन का समापन रविवार 31 मार्च को होगा। आयोजनकर्ताओं ग्राम सेंदर के ग्रामीणों ने सभी धर्मालुजनों, रामचरित मानस गान प्रेमियां से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रति वर्ष की भांति आज दिनांक 27.03.2024 दिन बुधवार को मांडव ऋषि आश्रम बाबाकुटी में बोरसी परिक्षेत्र साहू समाज के द्वारा वार्षिक लेखा जोखा एवं होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम चैतरा, सेन्दर, परसटठी, बारुला, खुटेरी, खुडियाडिही, बहेरापाल, बिजली, बोरसी के सभी पदाधिकारीयों द्वारा यह निर्णय लिया गया की पापमोचनी एकादशी को माता कर्मा की जयंती हर गांव में मनायी जाती है उसे प्रति वर्ष मांडव ऋषि बाबा कुटी आश्रम में स्थाई रूप से कर्मा माता जयंती समारोह साहू समाज के द्वारा मनाया जाएगा। कार्यक्रम में परिक्षेत्र के अध्यक्ष गोवर्धन साहू, उपाध्यक्ष ओंकार…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। तिवारी परिवार द्वारा नगर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ आज बुधवार को शानदार कलश यात्रा के साथ हुआ। शाम 4ः30 बजे कथा आयोजक बबली-दीपक तिवारी के निवास स्थान से कलश यात्रा निकली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर पूरे भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हुई। कलश यात्रा बालाजी मंदिर, पंच मंदिर होते हुए कथा स्थल पहूंची। जहां भगवताचार्य पं. भागीरथी महाराज ने पूजा अर्चना कर भागवत स्थान पर सभी कलश की स्थापना की। कथा आयोजक बबली-दीपक तिवारी, श्रीमती विमला तिवारी, प्रतिभा-जगतनारायण, प्रेमलता-राजेश, नीलम-बृजेश, हितेश, स्वाति-मुकेश, अनामिका-आयुष, श्रीमती निर्मला…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। -सटटा-पटटी और 52 पत्ती के लिए कुछ इलाके बीते कुछ सालों में काफी मशहूर हुए। पुलिस अब लगातार ऐसे ठिकानों पर दबिश देकर जुआरियों की धरपकड़ कर रही है। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम रोहिना के पास 7 जुआरियों को धरदबोचा। एएसपी जितेन्द्र चंद्राकर और अनुविभागीय अधिकारी गोपाल वैश्य के निर्देश पर थाना प्रभारी ने ये कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि रोहिना में सगरीनाला के पास कुछ लोग ताश खेल रहे है, ये सूचना हमें मिली थी। थाना स्टॉफ ने साइबर टीम के साथ मिलकर छापामार कार्यवाही की। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। टीम ने घेराबंदी…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिला उप निर्वाचन अधिकारी रिर्टनिंग आफिसर एवं फिंगेश्वर राजिम अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक के द्वारा ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्ण रूप से निषिद्ध किया गया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग चुनाव प्रचार करने के लिए वाहनों पर एवं चुनावी सभाओं में नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही सक्षम अधिकारी की अनुमति पश्चात उपयोग किया जा सकेगा किन्तु ऐसे ध्वनि विस्तारक यंत्र साधारण किस्म के होंगे…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 चुनाव का पर्व-देश का गर्व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में फोटोग्राफी, चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल 2024 तक किया जा रहा है। प्रतिभागी स्वीप गरियाबंद एड-द-रेट जीमेल डॉट कॉम पर अपनी प्रविष्टियॉ नाम, पता एवं मोबाईल नंबर के साथ ईमेल कर सकते है। प्रतियोगिता का थीम मतदाता जागरूकता रखा गया है। इनमें से चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या…

Read More

चिरमिरी (गंगा प्रकाश)। होली के दिन चिरमिरी क्षेत्र बी टाईप गोदरीपारा से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां मधुमक्खियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति घायल है। चिरमिरी क्षेत्र के गोदरीपारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां मधुमक्खियों ने एक पति पत्नी पर हमला किया था। जिसमें महिला की मौत हो गई। इस घटना में मोहल्ले के कई लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक है, लेकिन मधुमक्खियों के हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो…

Read More

गरियाबद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि गरियाबंद जिले से मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवलपुर में आज बुधवार को तालाब में नहाने गए दो छात्र की डूबने से मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही भारी भीड़ तालाब में लगी हुई है मिली। गरियाबंद और मैनपुर मध्य में ग्राम धवलपुर में आज दोपहर 12 बजे के आसपास पांच दोस्त तालाब में नहाने गए थे जिसमें दो छात्र की डूबने से मौत हो गई है घटनास्थल पर मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच चुकी है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More

जालौन (गंगा प्रकाश)। यूपी के जालौन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार रात तब हड़कंप की स्थिति हो गई। जब दूल्हा नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा और वह जेवरात और नकदी समेटकर फुर्र हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी ओर पुलिस ने शादी कराने वाले पक्ष को बुलाकर मामले की जांच शुरू की है। ये मामला खंडेराव का है। सरस्वती के अनुसार कुदारी के रहने वाले लाखन सिंह और कोंच के चरण ने 70 हजार रुपये लेकर होलिका…

Read More