Author: प्रकाश कुमार यादव

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास,पंचायत विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा नव वधुओं का सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित एम.डी.व्ही. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किया गया। जिसमें कलेक्टर के.एल. चैहान ने 15 नव वधुओं को उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया। साथ ही शत् प्रतिशत् मतदान के लिए शपथ भी दिलाया। श्री चौहान ने सभी नव वधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाए एवं मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर आकर्षक रंगोली का भी…

Read More

थाना बलौदा व साइबर सेल कि संयुक्त कार्यवाही,सिरपुर नाका में चेकिंग के दौरान किया गांजा जप्त महासमुंद (गंगा प्रकाश)। महासमुंद पुलिस द्वारा जिले के सरहदी सीमाओं पर लगातार अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थों के, व आगामी लोकसभा चुनाव तथा आचार संहिता को मद्दे नजर रखते हुए , अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है कार्रवाइयों के इसी कार्यक्रम में महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना बलौदा के सिरपुर नाका में लगातार चेकिंग जारी है जहां चेकिंग के दौरान दिनांक 21 /03 /24 को उड़ीसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग किया जा रहा था, चेकिंग…

Read More

रायपुर/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक रायपुर के संत शदानी दरबार में 20, 21 एवं 22 मार्च को रखी गई थी जिसमें कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यों को गति देने के लिए केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद पराण्डे के द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगो के द्वारा गाँव गाँव में चले अक्षत अभियान को संगठन से जोड़ कर संगठन का विस्तार गाँव गाँव तक करने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये। संगठन के आयामो को पूर्ण करना, सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो एवं आचरण में रहकर संगठन का कार्य करने के निर्देश दिया गया। भारत…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में होने वाले अवैध जुआ, सट्टा , शराब, गांजा, हीरा एवं अन्य प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किए हैं। इसके निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद गोपाल वैश्य, मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजिम को मुखबिर से सूचना मिला की कुछ व्यक्ति सरगीनाला किनारे ग्राम रोहिना के पास सार्वजनिक स्थान पर रुपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे। सूचना तस्दीक पर थाना…

Read More

गरियाबंद/रायपुर(गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से विभिन्न स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने के लिए लगाई गई है। चुनाव कार्य में आदेशित अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात बलों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायेगी। राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था एवं ईलाज प्रदान किया जायेगा। जिले के शासकीय अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालिन स्थित के समय निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करने राज्य एवं राज्य के बाहर के चिकित्सालयों को चिन्हांकित किया गया है। इनमें श्री बालाजी अस्पताल रायपुर, श्री नारायणा अस्पताल रायपुर,…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। होलिका दहन एवं होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए 24 मार्च होलिका दहन एवं 25 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण जिले के समस्त अनुविभाग एवं तहसीलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी ड्यूटी लगाई गई है। उक्त तिथि को समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सम्पूर्ण गरियाबंद तहसील हेतु डोनेश्वर साहू नायब तहसीलदार मो.नं. 8962881255 एवं अवंतिका गुप्ता नायब तहसीलदार मो. न.ं 8871210085, छुरा तहसील के लिए सतरूपा साहू प्रभारी…

Read More

शिशुवती – गर्भवती महिलाएं वोटिंग के लिए बिना लाइन में लगे कर सकेंगी प्रवेश कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बैठक में अधिकारियों को मतदान पूर्व आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में तैयारियां शुरू हो चुकी है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने मतदान पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्रों में सभी सुविधाएं विकसित करने को कहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ, स्वास्थ्य…

Read More

सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को जिला स्तर पर किया जायेगा पुरस्कृत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को मिलेगा प्रमाण पत्र गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 ’’चुनाव का पर्व – देश का गर्व’’ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में फोटोग्राफी, चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 05 अप्रैल 2024 तक किया जा रहा है। प्रतिभागी स्वीप गरियाबंद एड-द-रेट जीमेल डॉट कॉम पर अपनी प्रविष्टियां नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर के साथ ईमेल कर सकते है। प्रतियोगिता का थीम मतदाता जागरूकता रखा गया है। इनमें से चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा। साथ…

Read More

देशी-विदेशी मदिरा दुकानें रहेगी बंद गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन द्वारा 25 मार्च 2024 होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित करने के फलस्वरूप जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें तथा मद्य भाण्डागार इस दिन पूर्णतः बंद रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने उक्त शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया है कि शिकायत प्राप्त होने…

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के आदेश पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू सफल संचालन के लिए विधानसभावार स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल एवं उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उक्त आदेश में दल प्रभारी अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्ट अनुसार लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के लिए संबंधित दलों को वाहन प्रदान किया गया है, जिसमें आवश्यकतानुसार पेट्रोल-डीजल की पूर्ति के लिए ड्यूटी लगाकर कार्य क्षेत्र सौपी गई है। इनमें प्रभारी अधिकारी के रूप में मैनपुर के सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती कुसुमलता लहरी एवं उनके सहयोगी के रूप में…

Read More