Author: प्रकाश कुमार यादव

डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। डोंगरगांव से लगे ग्राम पंचायत बगदई मे पंचायत की राशि का फ़र्ज़ी आहरण, गलत बिलिंग, गलत तरीके का काम कर पंचायत के पैसो का आहरण का मामला उजागर हुआ है जिसमे सरपंच सचिव दोनों की मिली भगत सामने आ रही है। ग्राम पंचायत बगदई के सरपंच एवं सचिव द्वारा अपनी मनमानी करते हुई शासन द्वारा पंचायत को पंचायत विकास की जो राशि प्रदान की जाती है उस राशि को बिना पंचों के साथ बैठक करें बिना जानकारी दिए फ़र्ज़ी बिल लगा कर लाखो रूपयों के घपले का मामला आया है।मिली जानकारी अनुसार डोंगरगांव से लगे ग्राम बगदई…

Read More

जिले के बीस हजार किसानां ने पोर्टल में फसल क्षति की सूचना दर्ज कराई जिले के किसान बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति की शिकायत तत्काल दर्ज कराए कवर्धा(गंगा प्रकाश)। कबीरधाम जिले में बीते चार दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश से रबी फसल चना, गेहू और उद्यानिकी फसल पपीता और केला के फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर फसल क्षति का सर्वे करने राजस्व, कृषि, उद्यानिकीय और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम पहुंच कर काम शुरू कर दिया है। संयुक्त सर्वे टीम को रबी फसलो में चना, गेहू और उद्यानिकीय फसलों में…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम गोहरापदर में आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा थे। सम्मेलन में उन्होने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का बखान करते हुए कार्यकर्ताओ से इस बार लोकसभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से 50 हजार से अधिक मतो से बढ़त दिलाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी, लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।…

Read More

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वर्तमान में रबी फसल में सिंचाई के लिए अत्यधिक पानी की आवश्यकता हेतु छुरा-रसेला क्षेत्र के किसानों द्वारा कृषि पंप के लगातार उपयोग से लोड असीमित रूप से बढ़ गया है। जिससे लो-वोल्टेज एवं विद्युत कटौती की समस्या हो रही है। जिसके कारण कई जगह विद्युत व्यवधान हो रही इसे सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को रात्रि में कनसिंघी फीडर अंतर्गत ग्राम विजयपुर में एबी स्वीच जम्फर रेड हाट हो रहा था, जिससे विद्युत तार टूटने एवं अप्रिय विद्युत दुर्घटना की संभावना को…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के द्वारा खर्चो की जानकारी रखने हेतु जिला स्तरीय निर्वाचन व्यव अनुवीक्षण दल का बनाया गया है। जिसमें संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत को नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के लेखाधिकारी फेकन प्रसाद को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया है।

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए विधानसभावार, वीडियो विविंग टीम का गठन किया है। जिसमें विधानसभा राजिम क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी अंत्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सहायक अधिकारी के रूप में जनपद पंचायत गरियाबंद के लेखापाल सुश्री संगीता ध्रुव को नियुक्त किया गया है।

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मल्टी मीडिया कैम्पेन के लिए लोगो एवं टेग लाईन ’’चुनाव का पर्व देश का गर्व’’ लॉच किया गया है। इस संबंध में लोगो एवं टेग लाईन को सभी उपलब्ध माध्यमों एवं चैनलों के माध्यम से व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाने निर्देश दिये गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्रीमती रीता यादव तथा जिले के सभी विभाग प्रमुखां को पत्र प्रेषित कर कहा कि चुनाव का पर्व सभी मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। उनके एक-एक मत बहुमूल्य होता है। यह अवसर 5 वर्षो में एक…

Read More

फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूला में विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर 6 वीं एवं 7 वी के छात्र छात्राओं द्वारा आठवीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों का स्वागत गुलाल लगाकर किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा रोचक, मनोरंजक, ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए 8 वीं के छात्र छात्राओं द्वारा शाला में व्यतीत किए हुए अपने अनुभव व्यक्त किए।वहीं बैलून तोड़ एवं साड़ी पहनाओ प्रतियोगिता में धनेश्वर…

Read More

फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों को पांच न्याय की गारंटी दी है।महंगाई, बेरोजगारी तथा निराशा के इस दौर मे देश में कांग्रेस के पांचो न्याय की गारंटीयों ने देश के लोगों में आशा की किरण पैदा की है। इससे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।कांग्रेस का मानना है देश के महिला,युवा,किसान,मजदूर सभी को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए उनको कानूनी संरक्षण मिले इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए किसान न्याय,युवा न्याय,नारी न्याय,श्रमिक न्याय…

Read More

फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नवपदस्थ थाना प्रभारी फैजुल शाह के आमंत्रण पर आज गुरुवार को थाना परिसर में होली त्यौहार को सौहार्द पूर्ण ढंग से पूरे उत्साह उमंग के साथ शांतिपूर्वक मनाने शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रतिवर्ष अनुसार बैठक में गणमान्य नागरिकों ने नगर में होली पर्व मनाने की नगर में प्रथा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि होली का पर्व पूरे सौहार्द से मनाया जाता है।नगर के 12-13 स्थानो में रविवार 25 मार्च को मुहूर्त अनुसार होलिका दहन होगा।होलिका दहन हेतु वन विभाग द्वारा लकड़ी उपलब्ध करवाई जाती है।होलिका दहन करने वाले स्थानों के जवाबदार लोगों को होलिका…

Read More