Author: प्रकाश कुमार यादव

रस्साकशी कबड्डी वॉलीबॉल हैंडबॉल जैसे अन्य खेलों में रायपुर रेंज से खेलते हुए 10 गोल्ड,05 सिल्वर,05 ब्रांज सहित 20 मेडल जीते गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। खेलों से शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं और मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। ऐसे आयोजनों से जवानों का उत्साह भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीटीएस माना कैंप, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समापन समारोह में पुलिस मार्च पास्ट की सलामी ली और विजेता प्रतिभागियों और टीम को पुरस्कृत किया। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिभागी खिलाड़ी…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आज 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 7 मई को 94 सीटों पर मतदान चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर मतदान 5वें चरण में 20 मई को 49 सीटों पर मतदान छठे चरण में 25 मई को 57 सीटों पर मतदान 7वें चरण में 1 जून को 57 सीटों पर मतदान 4 जून को होगी काउंटिंग इसके चलते शनिवार को…

Read More

उपभोक्ताओं के हितों की संरक्षण के लिए दी गई कानूनी प्रावधानों की जानकारी कवर्धा(गंगा प्रकाश)। विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर खाद्य विभाग द्वारा आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अविनाश भोई, उपभोक्ता फोरम के सदस्य, जिला उपभोक्ता फोरम एवं अखिल भारतीय उभोक्ता सुरक्षा एवं कार्रवाई समिति के पदाधिकारयों सहित खाद्य एवं औषधि नाप-तौल, नागरिक आपूर्ति निगम सहित सहायक खाद्य अधिकारी एवं सभी खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपभोक्ताओं द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय के दौरान सही दाम, सही मात्रा एवं अच्छी गुणवत्ता के लिए जागरूक करने…

Read More

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज की समीक्षा की कवर्धा(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने बैठक में राजस्व विभाग के काम-काज सहित आश्रम-छात्रावास, शैक्षणिक संस्थान स्कूल, आंगनबाड़ी पीडीएस दूकान, सहित राज्य शासन द्वारा संचालित लोक सेवा अधिनियम गांरटी में शामिल राजस्व सेवाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने तहसीलवार समय सीमा के उपर लंबित सभी राजस्व प्रकरणां की गहन समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अविवादित प्रकरण,भू-अर्जन सहित सभी राजस्व प्रकरणां की समीक्षा…

Read More

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की सादगी व्यवहार की हो रही चर्चा कवर्धा(गंगा प्रकाश)। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गुरूवार को कवर्धा के लालपुर निवासी मृतक सादराम यादव के गांव के समाज प्रमुख गजेलाल यादव को हेलीकॉपटर में बैठाकर अपने साथ रायपुर ले गए। उन्होंने श्री यादव से गांव का हाल-जाना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की इस सादगी और सरल व्यवहार की जिले में बहुत सराहना हो रही है।उल्लेखनी है कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा गुरुवार को कवर्धा के एक दिवसीय प्रवास पर आए थे। उन्होंने जिला कार्यालय के सभाकक्ष मृतक स्व. श्री साधराम के परिजनों से भेंट मुलाकात कर की। साथ ही जिले के आठ…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। नया सवेरा सामाजिक संस्थान द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न समाज के उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले महिलाओ का सम्मान किया गया। जिसमे बलौदा बाजार सिविल जज मयूरा गुप्ता और डी एस पी निधि नाग के हांथो जिले मे निवास करने वाले सभी समाज के महिला सशक्तिकरण और संगठन हेतु विशिष्ट कार्य करने वाले महिलाओ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे सिविल जज मयूरा गुप्ता द्वारा बताया गया की हमे केवल एक दिन जागरूक न होकर पूरे 365 दिन समाज मे कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। हम पीछे है इसी कारण महिला…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।जिला मुख्यालय में पदस्थ संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टरों के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है। कलेक्टर के.एल.चौहान ने मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप एवं प्रशासनिक कार्याे में तेजी तथा कसावट को ध्यान में रखते हुए कार्याे का बंटवारा किया है। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते को राजस्व के तहसील भाटापारा, सिमगा, पलारी, सोनाखान, टुण्डरा के राजस्व अपील, पुनरीक्षण तथा पुनर्विलोकन प्रकरणों का पंजीयन एवं निर्वतन, सिलिंग प्रकरणों का (छ.ग. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 165(6),165(6)अ,170(ख), 237(2), 243 एवं 247 को छोड़कर) का निराकरण, रोस्टर अनुसार राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण, लिंक कोर्ट…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। संत शिरोमणी बाबा गुरुघासीदास जी के जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी में16 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर के. एल. चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने शुक्रवार को गिरौदपुरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर हेलीपेड, जैतखाम एवं गुरु मंदिर मार्ग में आवश्यक व्यवस्था हेतु जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने हेलीपेड, जैतखाम एव गुरु मंदिर मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। हेलीपेड में सभी आवश्यक तयारी के लिए लोक निर्माण विभाग , आबकारी विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। जिले के नये जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल ने आज पदभार संभाल लिया है। उन्होंने शाम 4 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सीईओ कक्ष में में अपना चार्ज लिया। वह बलौदाबाजार भाटापारा जिला पंचायत में 8 वे सीईओ के रूप में नियुक्त हुए। इसके पूर्व वह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अपर कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुकी है। दिव्या अग्रवाल 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर प्रभारी उप संचालक पंचायत सुरेश कंवर, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के के साहू उपस्थित रहे। सहित जिला पंचायत…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।।कांग्रेस नेता एवम पूर्व जनपद सदस्य की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या आरोपी पुलिस की हिरासत में जमीन विवाद का रंजिश बना घटना का कारण।गुरुवार की सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर घर से घूमने निकले असनीद कसडोल निवासी कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य की बहुत ही दर्दनाक तरीके से तीनों आरोपियों ने ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मर्ग कायम शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया।वही आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर गाड़ी…

Read More