Author: प्रकाश कुमार यादव
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देशजनदर्शन में कुल 160 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जनदर्शन में जांजगीर के विकासखंड बलौदा के ग्राम बिरगहनी निवासी श्रीमती सीमा कुर्रे…
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ सन्त सम्मेलन राजिम कुंभ के अवसर पर जुटे साधु संत नवापारा/राजीम (गंगा प्रकाश)। नवापारा राजिम स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सोमवार को विराट सन्त सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सन्त सम्मेलन में देश भर से आये सन्त महात्माओं ने भाग लिया। ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने ओम शांति के उदघोष के साथ स्वागत भाषण देते हुए सभी साधु संतों का स्वागत किया। सन्त महात्माओं को देखकर आंखों के साथ मन भी धन्य हो जाता है। परमात्मा पिता की याद आती है, वही संकल्प देकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। नारायण भाई ने…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।
रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण से आज दिल्ली में मुलाकात की। ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से छत्तीसगढ़ की वित्तीय व्यवस्था के संबंध में गहन चर्चा की एवं आवश्यक सहयोग का निवेदन किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने हेतु ओपी चौधरी से हर संभव सहायता करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार देने के हमारे वादे को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह बात शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही। उन्होंने इसी तारतम्य में व्याख्याता परीक्षा में सफल अनेक चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत व्याख्याता पद के लिए विज्ञापन जारी किए गये थे। मंत्री श्री अग्रवाल ने 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। पहले…
सीएसवीटीयू भिलाई के नवनिर्मित आर्यभट्ट भवन का शुभारंभ रायपुर(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि टेक्नालॉजी की पढ़ाई कर रहे युवाओं को अब भिलाई में ही इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी के क्षेत्र में बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए विश्वविद्यालय की यह पहल बहुत सराहनीय है। वे आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित आर्यभट्ट भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दुर्ग संभाग के लिए 268 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्याें का किया लोकार्पण और भूमिपूजन…
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की घोषणा रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होेकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कथा वाचक श्री मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की। 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव…
सभी कार्यकर्ता मिलकर मेहनत करेंगे तो निश्चित ही महासमुंद लोकसभा में फिर से भाजपा की जीत होगी – रूप कुमारी चौधरी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महासमुंद लोकसभा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी पहली बार राजिम पहुंची। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय में श्रीमती चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से समर्थन भी मांगा। इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बसना विधायक संपद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष…
नपा अध्यक्ष ने दिखाई इंसानियत,दुर्घटना में घायल गंभीर को पहुचाए अस्पताल गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।सोमवार शाम को गरियाबंद नगरपालिका अध्यक्ष ने एक बार फिर अपनी इंसानियत दिखाते दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला और पुरुष को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर उपचार प्रारंभ करवाए। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन और आशीष शर्मा अपने निजी आवश्यक कार्य से रायपुर जा रहे थे।उसी दौरान जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर कचना धुर्वा मंदिर के समीप एक मोटरसाइकल में सवार एक पुरुष और एक महिला जो सड़क परसुली जा रहे थे उसी दौरान एक…
छुरा(गंगा प्रकाश)।बहुचर्चित बालीवुड फिल्म मेरी माँ कर्मा का एक नई गीत “धिना धिना मांदर बजाबो” रिलीज कर दी गई है। इस गीत को लिखा है राहुल डडसेना ने गीत में अपनी बेहतरीन आवाज दी हैं विवेक शर्मा नें म्यूज़िक डायरेक्टर है विवेक निलेश शर्मा । भक्त कर्मा माता के साहस और सम्मान की कहानी जल्द ही आपके सिनेमा घर में देखने को मिलेगी। इस फिल्म में बालीवुड के युवा डायरेक्टर- मृत्युंजय सिंह, डीओपी- आरुषि बागेश्वर, राइटर – कौस्टेन साहू , निर्माता- डीएन साहू यूके साहू द्वारा आराध्या देवी मां कर्मा पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं इस फिल्म को…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
