Author: प्रकाश कुमार यादव
विधायक ने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने आज मेला स्थल पर 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से आयोजित होने वाले 15 दिवसीय राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों की अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। मेला स्थल में हुई बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, एसडीएम धनंजय नेताम सहित धमतरी एवं रायपुर जिले के क्रियान्वयन एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के मरम्मत और अस्थाई निर्माण तथा टेंट और बेरिकेड्स संबंधी समीक्षा की गई।…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम सोरिदखुर्द में छत्तीसगढ़ कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर का वार्षिक सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कलार समाज प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा अध्यक्षता कलार समाज के जिला अध्यक्ष अवधराम सिन्हा रहे। अतिथियों के आगमन पर सामाजिक बंधुओ ने फटाके फोड़कर एवं गाजे बाजे से स्वागत किया इसके पश्चात अतिथियों ने सबसे पहले भगवान सहस्त्राबाहु माता बहादुर कलारिन की पुजा अर्चना कि। फिर फिगेश्वर कलार समाज की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से समाज के प्रान्त अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने कहा की समाज को संगठित कर एक सुत्र में पिरोने…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं फिंगेश्वर के जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू विगत दिनों कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा किए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ के कोरबा पहुँचने पर यात्रा में शामिल होकर मुलाकात किए । राजिम के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन एवं युवा कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में गरियाबंद जिला युवा कांग्रेस की टीम इस यात्रा में शामिल हुई। विदित हो कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण के दौरान कन्याकुमारी से जम्मू तक हुई यात्रा में जनपद उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष योगेश…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर सहित ग्रामीण अंचलो में इन दिनों शराब व गांजे की अवैध बिक्री का कारोबार जोरो पर है नगर के वार्ड क्रं. 01 से लेकर 15 तक मिलीभगत के चलते जमकर शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। गांजे व्यवसायियों को खुली छूट मिल चुकी है। बेखौफ नाबालिग इस कार्य को अंजाम दे रहे है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रही है। सरकार चाहे किसी की हो नगर में गांजे के बड़े सौदागर तक पुलिस की हाथ नहीं पहुंच पाया है। जबकि नगर के अधिकांश स्थानों पर गांजे की कश लगाते नशेडी आसानी से देखे जा सकते…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र कृषकों को आगामी 16 वें किस्त प्राप्त करने के लिए पी. एम. किसान पोर्टल में ई केवाईसी बैंक खाते में आधार सीडिंग एवं जमीन दस्तावेज अनिवार्य किया गया है। जिसके लिए ग्राम स्तर पर 21 फरवरी 2024 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कृषि विभाग के उप संचालक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र कृषक जिनका ई-केवाईसी एवं भूमि संबंधी दस्तावेज लंबित है वे सभी क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क करें।
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। दिल्ली में एक बार फिर किसानों को आंदोलन भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण हिंसात्मक होता जा रहा है। कृषकों के शांतिपूर्ण किए जा रहे आंदोलन में भाजपा की केन्द्र सरकार बेवजह सख्ती एवं असहयोग कर रही है। इससे आंदोलन कारी कृषकों में भारी रोष व्याप्त है। विशुद्ध किसान परिवार की फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि जब भी किसान आंदोलन पर इतिहास लिखा जाएगा तब मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल को किसानों के खिलाफ बर्बरता, दमन और दंशकाल के रूप में जाना जाएगा। आज भाजपा की केन्द्र सरकार…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक फिंगेश्वर के सहायक शिक्षकों द्वारा दिवंगत ब्लॉक उपाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि दिया गया। मनीष विश्वकर्मा सहायक शिक्षक के पद पर प्राथमिक शाला रोबा ब्लाक फिंगेश्वर में पदस्थ थे तथा सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक उपाध्यक्ष थे। उनके निधन पर शोक जताते हुए फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष खोमन सिन्हा ने कहा कि मनीष विश्वकर्मा बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे तथा वह विद्यार्थी, शिक्षा और शिक्षकों के हित में सदैव समर्पित रहते थे। उनका असामयिक निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि शिक्षा जगत तथा शिक्षक समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ब्लॉक…
रायपुर रेंज जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में गरियाबंद के पुलिस ने दिखलाया अपना जौहर रायपुर/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा एस एस पी संतोष मिश्रा लाइन डीएसपी एवं खेल प्रभारी निलेश दिव्वेदी ने सोमवार को पुलिस ग्राउंड में आयोजित छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर रेंज खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ‘मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आपको बताते चले गरियाबंद ज़िले के पुलिस के जवानों ने पिछले साल 2023 में भी खेल में अपने नाम कई ट्राफ़ी जीत कर गरियाबंद ज़िले का परचम लहराया था और आज उसी…
छुरा (गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण संपन्न हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव , अध्यक्षता में सभापति नगर पंचायत थानसिंह निषाद, विशेष अतिथि वरिष्ठ पार्षद अशोक दीक्षित,मीना चंद्राकर,भारती ,पार्षद प्रतिनिधि तुलसी राम साहू, गिरवर लहरे थे। अतिथियों के द्वारा सबसे पहले मां भारती एवम छत्तीसगढ महतारी के छाया चित्र पर विधिवत पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात संकल्प यात्रा प्रचार वाहन की फीता काट कर वाहन को रवाना किया गया। कार्यक्रम मंच संचालक मिथलेश सिन्हा द्वारा उपस्थित जनों को विकसित भारत शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में सभापति थानसिंग…
बड़ा सवाल पर्दे के पीछे किसके संरक्षण में चल रहा हैं नशा का कारोबार? गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। देश भर में नशे के शिकंजे में आने वाले युवाओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है जो एक बड़ी चिंता का विषय है। इसको कहीं न कहीं राजनीति का भी साथ मिल रहा है। युवा तेजी से इससे घिरते जा रहे हें।युवाओं में नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा है।युवाओं द्वारा किया जा रहा नशीले पदार्थों का सेवन देश की बड़ी समस्या बनता जा रहा है।विज्ञान की नजर से देखें तो नशे की लत एक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति का स्वयं पर…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
