Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गणपति बप्पा मोरया – आस्था, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर गरियाबंद नगर शनिवार को विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की विदाई का साक्षी बना। सुबह से ही ढोल–नगाड़ों की थाप और “गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ” के गगनभेदी जयकारों से नगर की फिज़ा गूंज उठी। गुलाल की बौछार, झूमते-नाचते भक्त और सजधज से सजी शोभायात्राएँ देखकर ऐसा लगा मानो पूरा नगर भक्ति के महासागर में डूब गया हो। भव्य शोभायात्रा – नृत्य, संगीत और उमंग नगर के विभिन्न गणेश पंडालों से निकली प्रतिमाएँ प्रशासन द्वारा तय मार्ग – तिरंगा चौक, मस्जिदपारा, मेन रोड और पुराने बाजार…
गरियाबंद/पांडुका(गंगा प्रकाश)। नशे के खिलाफ पांडुका पुलिस की “नया सवेरा” मुहिम लगातार असर दिखा रही है। थाना पांडुका पुलिस ने शनिवार को अवैध शराबतस्करी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोटर सायकल सहित एक मोबाइल भी जब्त किया है। पहला मामला : बारूका से टोईयामुड़ा की ओर जा रही बाइक पकड़ी थाना पांडुका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बारूका के दो युवक मोटर सायकल सीजी-23 एल-6938 में अवैध शराब की खेप लेकर ग्राम टोईयामुड़ा की…
छुरा (गंगा प्रकाश)। आदिवासी अंचल के गांवों में लोगों की जिंदगी से दिन-दहाड़े खिलवाड़ हो रहा है। छुरा मुख्यालय को छोड़ दें तो लगभग हर गांव में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक साफ देखा जा सकता है। यह तथाकथित डॉक्टर न तो किसी मेडिकल कॉलेज से पढ़े हैं और न ही इनके पास वैध डिग्री है, लेकिन खुलेआम लोगों की जान से खेल रहे हैं। दवा दुकान से शुरू, मरीज की जिंदगी तक खेल शाम ढलते ही कई झोलाछाप डॉक्टर स्थानीय मेडिकल दुकानों से दवाइयाँ थोक में खरीदते हैं और फिर ‘डॉक्टर’ की भूमिका में निकल पड़ते हैं। गांव-गांव घूमकर वे इलाज…
छुरा (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत छुरा ग्राम पंचायत हरदी में ग्रामसभा के प्रस्तावों की लगातार अनदेखी और सचिव की मनमानी का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। हरदी के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक रोहित साहू को लिखित शिकायत सौंपी थी। विधायक ने इसे गंभीर मानते हुए जनपद पंचायत छुरा के सीईओ को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि जब हरदी निवासी उक्त आवेदन लेकर सीईओ सतीश चंद्रवंशी के पास पहुंचे, तो उन्होंने आवेदन स्वीकार करने और जांच कराने के बजाय उसे कचरे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।प्रकाशित खबर का हुआ असर!अवैध गुटखा कारोबार पर प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। गरियाबंद पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने थाना राजिम क्षेत्र में कई गुटखा विक्रेताओं पर सरप्राइज चेकिंग कर दबिश दी। कार्रवाई की भनक लगते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। दबिश में मिला मानक से कम गुटखा इस अभियान में थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत साहू और सीनियर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पा चौहान की टीम ने दुकानों की तलाशी ली। इस दौरान विभिन्न ब्रांड के गुटखा और पान मसाले के पाउच जब्त किए गए, जिनकी मात्रा और गुणवत्ता मानक से कम…
गरियाबंद/छुरा/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला अवैध गुटखा कारोबार का अड्डा बन चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और राज्य सरकार की सख्त घोषणाओं के बावजूद तंबाकू युक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री खुलेआम धड़ल्ले से जारी है। हालात यह हैं कि जिले का बच्चा-बच्चा इस जानलेवा नशे की जद में आ रहा है। न प्रशासन रोक पा रहा है और न ही विभाग कार्रवाई कर पा रहा है। वजह है – अवैध कारोबारियों और विभागीय अफसरों की मिलीभगत, जहां हर महीने मोटी रकम बतौर “पहुंच सेवा” कमीशन के रूप में बंधी-बंधाई जाती है। उगे राम साहू – गुटखा का…
छुरा (गंगा प्रकाश)। आगामी गणेश चतुर्थी एवं गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से थाना छुरा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के समस्त गणेश समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता छुरा तहसीलदार गैंद लाल साहू ने की। वहीं थाना प्रभारी पवन ने सभी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जिसे सभी वर्गों की भागीदारी से आपसी सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से साउंड सिस्टम के…
छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी गरीब प्रसूता से पैसे वसूलने और आदिवासी महिला से थूकदान साफ करवाने जैसी शर्मनाक हरकत तो कभी प्रशिक्षु डॉक्टर की लापरवाही से 14 वर्षीय बच्ची की मौत – दोनों घटनाओं ने मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों का सवाल साफ है – “आखिर कब तक छुरा अस्पताल की लापरवाहियों की कीमत आम लोगों को अपनी जान और इज़्ज़त से चुकानी पड़ेगी?” मामला-1: प्रसव के नाम पर वसूली और आदिवासी महिला से थूकदान साफ करवाया गया 15 अगस्त को ग्राम…
छुरा (गंगा प्रकाश)। रीपा योजना में करोड़ों का घोटाला ! गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक छुरा का सांकरा क्लस्टर एक बड़े भ्रष्टाचार की सुर्खियों में है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई रीपा (RIPA) योजना – महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना में करोड़ों की राशि खर्च होने के बावजूद धरातल पर न तो रोजगार दिख रहा है और न ही कोई उत्पादन इकाई। स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने मिलकर शासन से स्वीकृत राशि का गबन किया और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के…
छुरा (गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महज़ 14 वर्षीय जिज्ञासा की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर की लापरवाही और ओवरडोज दवा ही इस मौत की असली वजह है। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कब तक स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाहियों की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी होगी? क्या है पूरा मामला? वार्ड नं. 12, झूलेलाल पारा, छुरा निवासी जिज्ञासा (14 वर्ष) को 15 जुलाई 2025 की रात अचानक पेट दर्द, गैस,…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
