Author: प्रकाश कुमार यादव

छुरा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों की देशभक्ति से गूँजा गाँव छुरा (गंगा प्रकाश)। स्वतंत्रता के 78वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत पेण्ड्रा एवं हायर सेकंड्री स्कूल पेण्ड्रा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा की शुरुआत पंचायत भवन से हुई, जहाँ सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद”…

Read More

“जंगल-पहाड़ में अब पहुंचेगी जिंदगी: विधायक रोहित साहू ने दी गरियाबंद को दो अत्याधुनिक एंबुलेंस” दो नई अत्याधुनिक एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर, मैनपुर और छुरा के जंगल-पहाड़ में मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जंगल-पहाड़ में अब पहुंचेगी जिंदगी: आदिवासी बहुल गरियाबंद जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और एंबुलेंस की देरी से जूझ रहे लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। ज़िला कलेक्टर परिसर में विधायक रोहित साहू ने दो नई अत्याधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस सीधे जिले के…

Read More

देवभोग में टीआई फैजुल होदा साह का ‘ऑपरेशन सफाया’ — अपराधियों में दहशत, जनता में भरोसा, 53 पंचायत में अपराध नेटवर्क ध्वस्त देवभोग/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। देवभोग की गलियों से लेकर चौराहों और गांव की चौपाल तक इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा है — फैजुल होदा साह! थाना प्रभारी के पद पर आते ही उन्होंने जो काम किया, वह किसी फिल्मी ‘क्लीनअप ड्राइव’ से कम नहीं। अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध कारोबार पर नकेल और समाज विरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया है। ताबड़तोड़ कार्रवाई — अपराधियों के दिन लद गए टीआई…

Read More

छुरा में गूंजेगा तिरंगे का जयघोष — बाइक रैली से शहीद महेंद्र ध्रुव को दी जाएगी श्रद्धांजलि छुरा (गंगा प्रकाश)।छुरा में गूंजेगा तिरंगे का जयघोष —आज़ादी का अमृत महोत्सव देशभर में जोश और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरा में 13 अगस्त, दिन बुधवार को “मोर तिरंगा, मोर अभिमान – घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।सुबह 10 बजे से माँ शीतला मंदिर प्रांगण में देशभक्ति के नारों के साथ यह यात्रा आरंभ होगी। Accident : पिकअप वैन के खाई में गिरने से 10 लोगों…

Read More

गरियाबंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का गुस्सा फूटा, 13 अगस्त को छुरा में गरजेगा संघर्ष “मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन” — छ.ग. जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका कल्याण संघ गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अब सरकार को खुली चेतावनी देने के मूड में हैं। सालों से लंबित मांगों पर सरकार और प्रशासन की चुप्पी ने इन महिलाओं के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इसी के तहत 13 अगस्त को छुरा ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय ‘ध्यानाकर्षण धरना’ आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका कल्याण संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर होगा। ब्लॉक के…

Read More

रक्षा बंधन पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष का अनोखा अभियान — जवानों, नेताओं और जनसेवकों की कलाई पर सजी ‘विश्वास की डोर’ गरियाबंद/छुरा/रायपुर (गंगा प्रकाश)। रक्षा बंधन का पर्व हमेशा से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रहा है, लेकिन इस बार गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती मंजू ध्रुव ने इस त्योहार को एक अलग ही रूप देकर इसे जनसेवा और भाईचारे के रंग में रंग दिया। उन्होंने सोमवार को सुबह से देर शाम तक विशेष दौरा करते हुए पुलिस जवानों से लेकर पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक तक कई हस्तियों…

Read More

छुरा के योगाचार्य मिथलेश सिन्हा को मिला “सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2025” सामाजिक चेतना, योग साधना और निस्वार्थ सेवा के अद्वितीय योगदान का हुआ राष्ट्रीय सम्मान छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छोटे से नगर छुरा ने एक बार फिर पूरे देश के मानचित्र पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा को उनके अविरल सेवा-संकल्प, अद्वितीय योग साधना और समाज उत्थान के लिए इस वर्ष का प्रतिष्ठित “सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2025” प्रदान किया गया है। यह विशिष्ट सम्मान नीति आयोग, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध जीवन जागृति संस्थान, प्रयागराज द्वारा अखिल भारतीय स्तर…

Read More

गरियाबंद–छुरा–कोमाखान सड़क उन्नयन को हरी झंडी सांसद रूपकुमारी चौधरी की पहल पर गडकरी ने अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश, आदिवासी अंचलों में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लंबे इंतजार और बार-बार की गई गुहार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ ही गई, जिसका सपना गरियाबंद, छुरा और कोमाखान के लोग सालों से देख रहे थे। लोकसभा में महासमुंद का प्रतिनिधित्व कर रहीं नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी ने संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की स्वीकृति के लिए जोरदार पैरवी की। परिणामस्वरूप, गडकरी ने तुरंत…

Read More

श्रावण पूर्णिमा पर टोनहीडबरी में गूंजेगा ‘जय श्री टंकेश्वरनाथ’ का नाम — रामझुनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 37वां वर्ष छुरा (गंगा प्रकाश)। श्रावण पूर्णिमापर टोनहीडबरी में गूंजेगा : गरियाबंद जिले के छुरा जनपद क्षेत्र के ग्राम टोनहीडबरी में इस श्रावण पूर्णिमा पर एक बार फिर गूंजने वाला है श्री श्री 108 टंकेश्वरनाथ जी का जयकारा। जयश्री टंकेश्वरनाथ राम सप्ताह समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 37वें वर्ष का भव्य रामझुनी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समिति ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह भगवान टंकेश्वरनाथ जी की असीम कृपा और ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग…

Read More

मैनपुर में 9 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला – जिंदगी और मौत के बीच जंग धमतरी (गंगा प्रकाश)।मैनपुर में 9 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला –धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक अंतर्गत मैनपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 9 वर्षीय मासूम अनन्या नेताम पर 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने घर के पास बाड़ी (खेत किनारे का खुला क्षेत्र) में खेलने गई थी। खून से सनी चीखें और अफरातफरी का माहौल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाड़ी में पहले से मौजूद कुत्ते अचानक अनन्या की ओर…

Read More