Author: सुमन यादव
CG NEWS कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के कारण एक महिला की जान चली गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति ने दहेज को लेकर पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मामला लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव का है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति जोहन साहू ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए पत्नी लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर…
CG NEWS : भिलाई। भिलाई स्थित हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड में GST विभाग की टीम ने दबिश दी, जिससे कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की दो टीमें अलग-अलग वाहनों से कंपनी कार्यालय पहुंचीं और परिसर को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर जांच शुरू की। यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। बताया गया कि करीब सात जीएसटी अधिकारी कंपनी के अंदर पहुंचे और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की। टीम ने कंपनी के बिल, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस, टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और अन्य संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला। दस्तावेजों की संख्या अधिक होने…
DSP Kalpana Verma : 2 करोड़ कैश, लग्जरी कार और डायमंड रिंग: डीएसपी पर लगे महंगे गिफ्ट्स लेने के आरोप
DSP Kalpana Verma : रायपुर। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद की जांच रिपोर्ट छत्तीसगढ़ गृह विभाग को भेज दी गई है। करीब 30 दिन चली जांच के बाद एएसपी कीर्तन राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने लगभग 1400 पन्नों की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गृह विभाग को प्रेषित किया गया है। जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने कारोबारी से न केवल बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के माध्यम से पुलिस विभाग से…
मेडिकल पीजी प्रवेश को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के MBBS छात्रों को संस्थागत कोटा के तहत 50% आरक्षण वैध करार
बिलासपुर। मेडिकल के पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने पहले के आदेश में बड़ा बदलाव किया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को संस्थागत कोटा के तहत आरक्षण देना पूरी तरह वैधानिक है। इस अहम फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ के एमबीबीएस छात्रों को पीजी प्रवेश में मेरिट के आधार पर 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह निर्णय राज्य के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। Aaj ka Panchang 20 January 2026: नोट करें…
BJP National President : बीजेपी नेतृत्व में नई पीढ़ी की एंट्री’ नितिन नबीन बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
BJP National President : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आज से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। पार्टी को मंगलवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को औपचारिक रूप से बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। 45 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्हें 49 वर्ष की उम्र में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। 46 साल पुरानी भारतीय जनता…
National Anthem Insult : “मेरा माइक बंद कर दिया गया”: वॉकआउट के बाद राज्यपाल रवि का सरकार पर गंभीर आरोप
National Anthem Insult : चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा का मंगलवार का सत्र उस समय भारी विवाद में बदल गया, जब राज्यपाल आर.एन. रवि ने उद्घाटन भाषण से पहले ही सदन से वॉकआउट कर लिया। राज्यपाल ने आरोप लगाया कि विधानसभा में राष्ट्रगान को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया गया और कार्यवाही के दौरान उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया, जिससे वह अपनी बात नहीं रख सके। सदन से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल रवि ने कहा कि वह इस घटनाक्रम से बेहद निराश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रगान का उचित सम्मान नहीं किया गया और उनके भाषण…
Government Recruitment Demonstration : गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के सामने CAF अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) भर्ती को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वर्ष 2018 में CAF के 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें चयन प्रक्रिया के बाद करीब 417 अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में शामिल किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि 7 साल बीत जाने के बावजूद इन उम्मीदवारों को अब तक नौकरी नहीं मिल पाई है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में CAF वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के सामने जमा हो गए और जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी…
CG News : कैबिनेट का कल ‘बड़ा फैसला’ रायपुर पुलिस कमिश्नरी को लेकर खत्म हो सकता है इंतजार
CG News , रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल यानी 21 जनवरी 2026 को राज्य मंत्रिपरिषद (साय कैबिनेट) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में होने वाली इस बैठक में कई बड़े नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों पर मंथन होगा। इस बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा रायपुर पुलिस कमिश्नरी प्रणाली है, जिसे लागू करने की औपचारिक घोषणा और सीमाओं का निर्धारण कल किया जा सकता है। Chhattisgarh Weather Update : जनवरी के तीसरे सप्ताह में बढ़ा तापमान, दोपहर में गर्मी का एहसास रायपुर पुलिस कमिश्नरी: कानून-व्यवस्था…
Food Poisoning : डिनर के बाद 100 से अधिक रेल अफसर और परिजन फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
Food Poisoning , बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट’ के समापन के बाद देर रात भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रविवार रात आयोजित भव्य भोज के बाद करीब 100 से अधिक रेलवे अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य ‘फूड पॉइजनिंग’ (खाद्य विषाक्तता) का शिकार हो गए। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को आपातकालीन स्थिति में रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वन विभाग का नवाचार : बस्तर की इमली चटनी को राष्ट्रीय पहचान दिलाएंगी सुकमा की महिलाएं….. तीन डिवीजन के…
नई दिल्ली। भारत की महान बैडमिंटन खिलाड़ियों में शुमार और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने आधिकारिक रूप से बैडमिंटन से संन्यास लेने की पुष्टि कर दी है। साइना ने कहा कि उनका शरीर अब एलीट स्तर के खेल की कठिन मांगों का साथ नहीं दे पा रहा है, जिसके चलते उन्होंने प्रतिस्पर्धी खेल से दूरी बना ली। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली साइना नेहवाल ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच वर्ष 2023 में सिंगापुर ओपन के दौरान खेला था। इसके बाद से वह किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में नजर नहीं आईं। Balrampur Bus Accident…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
