Author: सुमन यादव

Bilaspur Railway Update बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) का संचालन 14 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में आवश्यक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जो रेल परिचालन की सुरक्षा एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी कारण यह ट्रेन अस्थायी रूप से निरस्त की गई है। CG NEWS : 9 माह की गर्भवती टीचर से मारपीट का आरोप ‘पीड़िता बोली—प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे…

Read More

CG NEWS : बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ स्कूल परिसर के पीछे बन रहे एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से छठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। इस मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रधान पाठक (Headmistress) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मलगांव मुआवजा प्रकरण में CBI की छापेमारी: हरदीबाजार में दस्तावेज खंगाले, फर्जी मुआवजा लेने वालों में खलबली मध्याह्न भोजन के बाद हुआ हादसा घटना शारदापुर गांव के खुटहन पारा स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल की…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ सालों से भाई फैसल खान के साथ चल रहे मतभेदों पर आमिर खान ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। फैसल खान द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर आमिर का जवाब भावुक कर देने वाला है। गौरतलब है कि पिछले साल फैसल खान ने आमिर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। फैसल का कहना था कि उन्हें अवैध रूप से घर में बंद रखा गया, उनकी मानसिक स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया और आमिर…

Read More

Indian Army , नई दिल्ली। भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना ने SSC टेक्निकल भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सेना के तकनीकी विभाग में कुल 350 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 5 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CG NEWS : 9 माह की गर्भवती टीचर से मारपीट का आरोप ‘पीड़िता बोली—प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे और पेट में घूंसे; टीचर…

Read More

Dental College Mess , राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सुंदरा गांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में संचालित छात्रावास मेस में परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना 7 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब छात्र रोज की तरह डिनर के लिए स्टूडेंट मेस पहुंचे थे। Bilaspur High Court : हेड मास्टर से लेक्चरर पदोन्नति विवाद में हाईकोर्ट ने 22 दिसंबर 2025 की डीपीसी पर रोक लगाई जानकारी के अनुसार, जैसे ही एक छात्र ने अपनी थाली…

Read More

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 9 महीने की गर्भवती शिक्षिका ने स्कूल के प्रिंसिपल पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता शिक्षिका अनिगा लकड़ा ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अनिगा लकड़ा ने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में बच्चों को अवकाश दिया गया था। इसी कारण उन्होंने भी 6 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से एक दिन की आकस्मिक छुट्टी के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि छुट्टी लेने से नाराज होकर स्कूल प्रिंसिपल ने उनके साथ दुर्व्यवहार…

Read More

Earthquake in Gujarat : नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए। एक के बाद एक आए भूकंपीय झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय करीब 7 बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए। CBI Investigation : लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट की टिप्पणी, ‘आपराधिक गिरोह की तरह काम’ इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, सबसे तेज भूकंप का झटका सुबह 6:19 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। इसके बाद…

Read More

Bilaspur High Court , बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग में हेड मास्टर से लेक्चरर पद पर पदोन्नति से जुड़े विवादित मामलों में अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने 22 दिसंबर 2025 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की पूरी कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह आदेश याचिकाकर्ता बृजेश मिश्रा एवं अन्य द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान पारित किया गया। CBI Investigation : लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट की टिप्पणी, ‘आपराधिक गिरोह की तरह काम’ याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि बृजेश मिश्रा वर्ष 2010 से हेड मास्टर प्राथमिक…

Read More

CG NEWS : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और मुरूम परिवहन कर रहे हाइवा ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे सरकंडा के नूतन चौक सेंट्रल लाइब्रेरी के पास हुई। अशोकनगर की ओर से सीपत चौक की तरफ जा रही हाइवा ट्रक (क्रमांक CG 18 J…

Read More

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मलगांव मुआवजा प्रकरण को लेकर एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह CBI की टीम ने दबिश दी और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। मजदूर मां की गोद सूनी: काम के दौरान मां के पास खेल रहे थे बच्चे, चने की बोरियों ने ली जान यह मामला एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां गलत तरीके से मुआवजा प्रकरण तैयार कर सरकारी राशि निकाले जाने की शिकायत सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे…

Read More