Author: सुमन यादव

दंतेवाड़ा: बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश आई बाढ़ से दंतेवाड़ा जिले में 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है। 200 से ज्यादा मकान ढह गए। पनेड़ा के पास नेशनल हाईवे के पास पुल का अप्रोच बह जाने से करीब 20 घंटों तक यहां आवाजाही बंद रही। वायसेना भी रेस्क्यू में जुटी रही। 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पुल के दोनों तरफ ट्रक और बसों की लंबी लाइन लग गई। दंतेवाड़ा नगर समेत आस-पास के गांवों में कुल करीब 50 करोड़…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते कई गांवों के मुख्यालयों से संपर्क टूट चुके हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु आवश्यक सामग्री व राहत राशि का तत्काल…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. झारखंड की जेल में बंद आरोपियों अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है. दोनों आरोपी ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर बताए जा रहे हैं. जांच एजेंसी की टीम उन्हें झारखंड से लेकर रवाना हो चुकी है और शुक्रवार को इन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा. ईओडब्ल्यू ने पेश किया छठवां चालान इससे पहले, 26 अगस्त को रायपुर स्थित विशेष अदालत में EOW ने छठवां अभियोग पत्र दाखिल किया…

Read More

Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी एकादशी के दिन भगवान विष्णु शयन करते हुए करवट बदलते हैं। इसलिए भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी को भारत के कई इलाकों में पार्श्व एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि साल 2025 में परिवर्तिनी एकादशी कब मनाई जाएगी और इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा। परिवर्तनी एकादशी तिथि और पूजा मुहूर्त हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस…

Read More

रामानुजगंज : रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया…

Read More

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रहवासियों को बीते 6 साल 5 माह से बिजली उपभोक्ताओं को चार सौ यूनिट तक की खपत पर सीधे पचास प्रतिशत की छूट मिल रही थी. इसलिए उनका बिल आधा आता था. अब सरकार ने एक अगस्त से छूट को समाप्त कर दिया है, जिसका असर सितबंर में हाथ में आने वाले बिजली बिल में दिखेगा. उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 558 से 1223 रुपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा. राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2019 से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यूनिट तक बिजली की खपत करने पर सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी जा…

Read More

खैरागढ़: जिले में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। पुलिस की तत्परता से हालात काबू में आए। घटना के बाद आधी रात को एसपी लक्ष्य शर्मा द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल बुधवार की रात खैरागढ़ जिले के ग्राम कोड़ेनवागांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश हिंसक टकराव में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू ने प्रेम विवाह को लेकर मनमुटाव के चलते दुलरू साहू और उसकी बेटी पर हमला किया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी…

Read More

बालोद: भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. महिला तीज पर्व मनाने गई थी. इस दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव का है. पीड़ित महिला की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, महिला अमृत वैष्णव ने भीख मांगकर 4 हजार जुटाए थे. साथ ही अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपए घर पर रखा था.

Read More

रायपुर : एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। जो हितग्राही एक साथ तीन माह का राशन नहीं ले पाए थे उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनकी इंट्री हो सके। सरकारी छुट्टी खत्म होने के बाद इसका आदेश जारी किया जा सकता है। पोर्टल लॉक होने की वजह से ऐसे लोगों को राशन नहीं मिल पाया था। रायपुर समेत कई जिलों में इस तरह के राशन कार्ड वाले थे इसलिए सरकार ने एपीएल कार्ड वालों को यह सुविधा दे रही है। अफसर…

Read More

Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज ऋषि पंचमी व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल। मेष राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025) आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप सबसे पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी…

Read More