फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ.ग. में पुलिस थाना फिंगेश्वर वमहाविद्यालय के महिला प्रकोष्ट के संयुक्त तत्वाधान में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप काइंस्टॉंल कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमतीश्वेता मिश्रा ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में फिंगेश्वर थाना के प्रभारी पवन वर्मा निरीक्षक मंचासीन रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमतीश्वेता मिश्रा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा महाविद्यालय के लिए सर्वोपरि है।फिंगेश्वर थाना के महिला प्रधान आरक्षक श्रीमतीसंकल्प साहू ने छात्राओं को महिलाओं के सुरक्षा के प्रति चिंता जाहिर करते हुए छात्राओं के अपनी सुरक्षा के लिए विभिन्न उपायों का वर्णन करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विकसित किए गए मोबाईल ऐप अभिव्यक्ति का विस्तार पूर्वक वर्णन किया तथा इसके कार्य प्रणाली को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शन किया तथा सभी छात्राओं को अपने- अपने मोबाईल पर अभिव्यक्ति ऐप का इंस्टॉल कराया।यहऐपएसण्ओण्एसण् प्रणाली पर आधारित हैं जिसमें मोबाईल धारक अपने दो करीबी लोगों को सुरक्षा की आपात स्थिति में अपने लोकेशन सहित संदेश भेज सकता हैं।पवन वर्मा थाना प्रभारी ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र- छात्राओं को कहा कि पुलिस थाना फिंगेश्वर आपके सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डा.अलका कौशिक ने किया।उक्त कार्यक्रम में थाना से प्रतिनिधि के रूप में जोहन आदित्य आरक्षक भगवान ठाकुर प्रधान आरक्षक व श्रीमती पिंकी ध्रुव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
