घर की बाड़ी में छिपाकर कर रहा था अवैध कारोबार, 87 हजार रुपए की सामग्री जब्त
छुरा (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना छुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गादीकोट में की गई।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख से अधिक के हीरे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 34 नग हीरे जब्त
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा, शराब और हीरा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 मार्च 2026 को थाना प्रभारी छुरा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में गांजा छिपाकर रखे हुए है और उसे बेचकर अवैध लाभ कमा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान ग्राम गादीकोट निवासी थनेश्वर ध्रुव (32 वर्ष) के घर की बाड़ी से 1.500 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपए बताई जा रही है।
बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम: स्वास्थ्य शिविर, सामग्री वितरण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत गरीब परिवारों को सिलाई मशीन, साड़ी व मच्छरदानी, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री — नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विश्वास बढ़ाने की पहल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत 2 हजार रुपए) एवं एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 LV 7191, कीमत लगभग 10 हजार रुपए) भी जब्त की है। इस तरह कुल 87 हजार रुपए की सामग्री जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अवैध कारोबारियों पर सख्ती जारी
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों, शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
इस पूरी कार्रवाई में थाना छुरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और तत्परता से यह सफलता संभव हो सकी।

There is no ads to display, Please add some


