फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड 20 प्राथमिक सहकारी समितियों में से 13 समितियों में सुचारू रूप से संचालित करने, धान बिक्री नियमित एवं व्यवस्थित चलें एवं कृशकों की कठिनाई एवं समस्याओं के निराकरण हेतु राजिम विधायक की अनुशंसा एवं जिला प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं डॉ. उशा धु्रव द्वारा प्राधिकृत अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। गत वर्श कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस पद का निर्वहन कर रहे थे। इस वर्श सरकार बदलने से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राधिकृत अध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में फिंगेश्वर सहकारी बैंक अन्तर्गत परसदाकला में जनकराम श्रीवास, फिंगेश्वर प्राथमिक सहकारी समिति में अश्वनी विश्वकर्मा, चरौदा में ईतवारी राम सिनहा, बेलर में अमरसिंग साहू एवं गुण्डरदेही ग्रामीण सोसायटी का अध्यक्ष बंशीलाल घृतलहरे को बनाया गया है। इसी तरह राजिम सहकारी बैंक अन्तर्गत राजिम में जितेन्द्र उर्फ राजू सोनकर, कोमा में ओमप्रकाश साहू, बासीन में गोपचंद बनर्जी एवं बेलटुकरी ग्रामीण सोसायटी में चेमन राम धु्रव के साथ साथ कोपरा सहकारी बैंक अन्तर्गत जेन्जरा में महेश साहू, सहसपुर में लाला राम साहू, कौन्दकेरा में बाबूलाल साहू तथा लोहरसी में धनीराम साहू को प्राथमिक सोसायटी का प्राधिकृत अध्यक्ष बनाया गया है। राजिम विधायक रोहित साहू, विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, पूर्व विधायक संतोश उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सहकारी समिति के बनाए गए प्राधिकृत अध्यक्षों को बधाई देते हुए सरकार की किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं के लाभ के साथ साथ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की धान खरीदी योजना के सफल क्रियायवन में महत्वपूर्ण जवाबदारी को पूरी तन्मयता से पूरा करने की बात कही है। विकासखंड सहकारिता विस्तार अधिकारी मोहित गड़तिया ने सभी प्राधिकृत अध्यक्षों को सूचना प्रेशित करते हुए उक्त जानकारी दी है।

 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version