बचेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी सलाखों के पीछे
साहिल गुप्ता
दंतेवाड़ा/बचेली (गंगा प्रकाश)। शराब के नशे में हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक आरोपी ने लोहे के एंकल से दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बचेली पुलिस ने आरोपी जोगा राम कुंजाम (32 वर्ष) निवासी बड़ेपारा वार्ड क्रमांक 04 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 08 अप्रैल को रेलवे कॉलोनी निवासी मनीष महानंद अपने मित्र कार्तिक के साथ शराब लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान ईंटा भट्टी के पास स्कॉर्पियो चालक जोगा राम कुंजाम से मामूली बात पर विवाद हो गया। बाद में जब दोनों युवक एक दुकान के पीछे बैठे थे, तभी आरोपी ने पीछे से आकर जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के एंकल से मनीष के सिर व चेहरे पर हमला कर दिया।
पिकनिक में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, करेलीबड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बीच-बचाव करने आए कार्तिक पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे उसके हाथ की दो उंगलियां कट गईं और सिर पर गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का एंकल भी जप्त कर लिया।
गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग की समझ: नाबार्ड की साक्षरता वैन से बदलेगी तस्वीर
आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 109(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some
