धमतरी। जिले में भाजपा के बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी पर महिला से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
Negligence of a quack doctor: मासूम की मौत के बाद केस दर्ज, झोलाछाप डॉक्टर की तलाश में पुलिस
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पानी मांगने के बहाने उनके घर में घुसा और पीछे से आकर शारीरिक रूप से छेड़खानी की। महिला के चिल्लाने पर आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोहरदास मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
There is no ads to display, Please add some


