सूरजपुर: व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 27 जून को आयोजित आबकारी आरक्षक परीक्षा में हिन्दू परीक्षार्थियों के हाथों में बंधे कलावा को काटकर जूते-चप्पल में फेंके जाने का मामला तुल पकड़ लिया है. हिन्दू संगठनों की गई शिकायत पर जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.

वाहन की ठोकर से 15 गायों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना 27 जून को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान घटित हुई थी. शिकायतकर्ता अमन यादव व अन्य ने आरोप लगाया था कि आबकारी आरक्षक की परीक्षा में हिन्दू परिक्षार्थियों के हाथों में बंधे कलावा को कटा कर जूतें-चप्पलों में फेंक दिया गया था. इसे सनातम धर्म एवं धार्मिक आस्था के भावनाओं को आहत पहुंचाया गया.

शिकायतकर्ताओं ने केन्द्राध्यक्ष अन्नु दुबे के साथ आरक्षक घनश्याम सिंह, रामेश्वर देवांगन पर कलावा काटने और जूते में फेंकने का आरोप लगाते हुए उनके तत्काल निलंबन की मांग की है. इसके साथ 72 घण्टे के भीतर निलंबन की कार्रवाई नहीं होने पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल व अन्य हिन्दू संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी थी.

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

इस शिकायत पर कलेक्टर एस जयवर्धन ने चार सदस्यीय जांच दल गठित किया है, जिसमें सूरजपुर एसडीएम को अध्यक्ष और
नोडल अधिकारी, (परीक्षा) डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर, थाना प्रभारी कोतवाली सूरजपुर और प्राचार्य समन्वयक शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय को सदस्य नियुक्त किया गया है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version