गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारुला में स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने वाली मितानिनों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान मितानिनों को साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बारुला के सरपंच सुकदेव राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे घर-घर जाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा प्राथमिक उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में उपसरपंच उत्तम सोनवानी, पंच सुनील कुमार निर्मलकर, कमला साहू, उमा साहू, दुर्गा साहू, चंद्रिका मार्कण्डेय, पूर्व जनपद सदस्य आशा राम साहू एवं पंचायत सचिव गोपेश सेन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मितानिन सोहदरा साहू, हूमन साहू एवं सरस्वती निर्मलकर को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने मितानिनों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने भी मितानिनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version