बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।
बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ सुबह से जारी थी और दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही थी। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव और 303 रायफल बरामद की है।
स्थानीय सुरक्षा बल इलाके में अभी भी गश्त कर रहे हैं और मुठभेड़ के बाद स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
‘छत्तीसगढ़ में बढ़ रही हैं हत्याएं, चाकूबाजी’, भूपेश बघेल का गृहमंत्री पर आरोप।
There is no ads to display, Please add some


