CG Encounter , बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर शाम घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लगभग 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें कई वांछित नक्सली भी शामिल होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है और अब तक लगभग 15 शव बरामद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

अब 2500 वर्गफीट से अधिक प्लाट वाले भी होंगे पीएम आवास योजना के पात्र

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सूचना के आधार पर जंगल में नक्सलियों के एक बड़े कैंप की ओर बढ़ रही थी। नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारी संख्या में नक्सली मारे गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ काफी देर तक चली और घना जंगल होने के चलते अभियान चुनौतीपूर्ण रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में कुछ बाटालियन-1 के सदस्य होने की भी संभावना है। वहीं, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सलियों के रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

हाल ही में माओवादी संगठन के हाई-प्रोफाइल कमांडर माडवी हिडमा के मारे जाने के बाद से नक्सली संगठन लगातार कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। इस ताजा कार्रवाई को भी उसी बड़े अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसके तहत सुरक्षा एजेंसियां दक्षिण बस्तर में नक्सलियों की रीढ़ तोड़ने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है और अंतिम आंकड़े बरामदगी और पहचान के बाद स्पष्ट होंगे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस मुठभेड़ के बाद नक्सली संगठन को और बड़ा धक्का लगेगा और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

सुरक्षाबलों ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version