कांकेर। जिला शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष हुए शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। पूरा शैक्षणिक सत्र बीत जाने के बावजूद नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं देने को लेकर यह सख्त कदम उठाया गया है।
Baleshwar Sahu arrested : जांजगीर-चांपा में सियासी भूचाल, धोखाधड़ी केस में MLA बालेश्वर साहू जेल में
निलंबित किए गए शिक्षकों में 29 महिला शिक्षक भी शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित शिक्षकों को नई पदस्थापना पर समय पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आदेशों की अवहेलना की।
इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि शासकीय कार्य में लापरवाही और आदेशों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। निलंबित शिक्षकों के खिलाफ आगे विभागीय जांच भी की जाएगी।
