CG News  , बिलासपुर। जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मोबाइल फोन पर बात करते समय छत से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। यह घटना मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल और लापरवाही के खतरों को एक बार फिर उजागर करती है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।

CG News : छत पर मोबाइल में व्यस्त रहना पड़ा भारी, एक पल की लापरवाही ने छीनी जान

CG News

छत पर मोबाइल पर बात कर रही थी युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी के पेंड्री गांव की रहने वाली प्रिया महेश्वरी (28 वर्ष), पिता मोहर साय, बिलासपुर के मगरपारा इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। 25 नवंबर 2025 को वह अपने घर की छत पर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान वह मोबाइल में पूरी तरह व्यस्त हो गई थी और छत पर टहलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ी।

CG News

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गिरने से प्रिया को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई और लगातार इलाज जारी रखा गया। करीब 25 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद, आखिरकार 20 दिसंबर 2025 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG News

पुलिस ने किया मर्ग कायम

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल टीआई एसआर साहू ने बताया कि युवती की मौत की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह एक दुर्घटनाजन्य मौत का मामला है और इसमें किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।

CG News

परिजनों में मातम

युवती की असमय मौत से परिवार में गहरा शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रिया अपने परिवार का सहारा थी और कामकाज के सिलसिले में बिलासपुर में रह रही थी।

CG News

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version