सुकमा। आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना सुकमा जिले से लगे सीमा क्षेत्र में घटित हुई, जिसके बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी बस से यात्रियों को निकालने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

गरियाबंद उल्लास महापरीक्षा में 7139 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अरुकु से रायलसीमा के चित्तूर की ओर जा रही थी। तेज ढलान वाले मारेडमिल्ली घाट में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और घाटी सड़क की फिसलन को वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के बाद सामने आएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, इसलिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version