CG News , खड़गांव। जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया में एक बुजुर्ग व्यक्ति के निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। धर्मांतरण से जुड़ा यह मामला उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब शव को दफनाने को लेकर दो अलग-अलग पक्ष आमने-सामने आ गए। हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हो सका।

Bhupesh Baghel :भूपेश बघेल के स्वागत पर भड़के टीएस समर्थक, कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप चैट से फिर उजागर हुई गुटबाजी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोटिया निवासी सुकाल सिंह मंडावी (80 वर्ष) का निधन कांकेर जिले के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ था। निधन के बाद परिजन उनका शव पैतृक गांव घोटिया लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार ईसाई धर्म अपना चुका था, जिस कारण परिजन ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और शव को दफनाने की प्रक्रिया शुरू करने वाले थे।

इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और पारंपरिक रीति से अंतिम संस्कार करने की मांग को लेकर आपत्ति जताई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ने लगा और गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खड़गांव थाना प्रभारी टी.आई. संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की।

टी.आई. संजय यादव ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनी गई और आपसी सहमति से समाधान निकाला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की हिंसा या जबरदस्ती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

काफी देर चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बनी। पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिससे गांव में दोबारा शांति स्थापित हो सकी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version