धोबनमाल में वन अमले ने की तलाशी, 0.140 घन मीटर वन उपज मिली; वैधानिक कार्रवाई जारी
देवभोग (गंगा प्रकाश)। वन क्षेत्र में अवैध रूप से रखी गई वन उपज की जांच के तहत वन विभाग ने सर्च वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम धोबनमाल में तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को 14 नग सागौन चिरान बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 0.140 घन मीटर बताई गई है। मामले में वन विभाग द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमंडलाधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी देवभोग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वनपरिक्षेत्र इन्दागांव (देवभोग) के अंतर्गत माहुलकोट बीट के ग्राम धोबनमाल निवासी मोतीराम उर्फ हाफू राम यादव के नाम से जारी सर्च वारंट क्रमांक 10, दिनांक 5 सितंबर 2026 के आधार पर 6 सितंबर को वन अमले ने तलाशी ली।
👉 जरूर पढ़ें – CG NEWS: बालक उमावि में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
तलाशी के दौरान मौके से सागौन की चिरान के कुल 14 नग पाए गए। वन विभाग के अनुसार इनकी कुल मात्रा 0.140 घन मीटर है। बरामद वन उपज को विभागीय अभिलेख में दर्ज करते हुए मामले में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग द्वारा वन उपज के स्रोत एवं उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच सहित अन्य वैधानिक पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।

वन अमले की टीम रही मौजूद
सर्च कार्रवाई के दौरान सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश चन्द्र पात्र सर्च वारंट प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ देवभोग परिक्षेत्र का वन अमला भी मौके पर तैनात रहा। कार्रवाई में वनरक्षक लम्बोदर सोरी, पुरुषोत्तम ध्रुवा एवं खेत्रमोहन साहू सहित कौशल ध्रुव, उमेश ध्रुव, केशरी नायक और वन चौकीदार भोलाराम यदु शामिल रहे।
👉 जरूर पढ़ें – CG BREKINGS : गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत
इसके अलावा सुरक्षा श्रमिक लुद्रास, परमेश्वर एवं अनीराम ने भी तलाशी एवं कार्रवाई में सहयोग किया। वन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा और अवैध वन उपज पर निगरानी के तहत की गई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
वन विभाग ने बरामद सागौन चिरान के संबंध में विधिवत कार्रवाई जारी होने की जानकारी दी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।





