CG News , दुर्ग/भिलाई। जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक साले ने अपनी ही सगी बहन और जीजा के घर से करीब ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी साले को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

17 December Horoscope : इस राशि के जातकों को आज हो सकती है धन की प्राप्ति, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता …

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 6 दिसंबर की है। आरोपी सुरेश साहू कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड स्थित अपनी बहन के घर आया हुआ था। उस समय जीजा किसी काम से बाहर गया हुआ था, जबकि बहन घर का सामान लेने बाजार चली गई थी। घर सूना देख आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकद रकम चोरी कर ली।

चोरी के बाद जब बहन घर लौटी तो अलमारी का सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को संदेह परिजनों के करीबी व्यक्ति पर हुआ, जिसके बाद पूछताछ का दायरा बढ़ाया गया।

जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात खुद साले ने ही अंजाम दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेश साहू ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिए थे। वहीं, चोरी की गई नकद रकम उसने जुए में हार दी।

पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार ज्वेलरी दुकान से गिरवी रखे गए गहने बरामद कर लिए हैं। साथ ही इस वारदात में शामिल आरोपी के दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने चोरी के बाद जेवरात गिरवी रखने में उसकी मदद की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि किस तरह पारिवारिक रिश्तों का गलत फायदा उठाकर ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version