हरदी के नवाचारी शिक्षक की उपलब्धि से छुरा अंचल गौरवान्वित, कलिंगा यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय समारोह में हुआ सम्मान

छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कभी कबाड़ समझी जाने वाली वस्तुओं को शिक्षा का माध्यम बनाकर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की अलख जगाने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी के शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक लोधी को छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित ‘एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 26 सितंबर 2026 को कलिंगा यूनिवर्सिटी, नया रायपुर में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम एवं कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी के करकमलों से सम्मान प्रदान किया गया।

👉 जरूर पढ़ें: नशे के चंगुल में फंसता बचपन… आखिर इन मासूमों तक नशा पहुंचा कौन रहा है?

शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए लगातार पहचान बना रहे हैं। वे ‘कबाड़ से जुगाड़’ नवाचारी गतिविधियों, मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव सम्मान तथा विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। अब राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन के बाद राज्य स्तरीय ‘एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड 2026’ मिलना उनके शैक्षणिक कार्यों की एक और उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

 

सम्मान को बताया सामूहिक उपलब्धि

अवार्ड प्राप्त करने के बाद शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने वाली संस्था एम.डी. एजुकेशन सोसायटी, सरायपाली के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों, पालकों, विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिकजनों और सहयोगियों सहित उन सभी लोगों का सम्मान है, जिन्होंने शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सम्मान उनके लिए मंजिल नहीं, बल्कि आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा एवं जिम्मेदारी है। उनका प्रयास आगे भी ग्रामीण एवं सुदूर आदिवासी वनांचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, शारीरिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगिताओं में सहभागिता और आत्मविश्वास बढ़ाने का रहेगा।

शिक्षा जगत और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को सम्मान मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चन्द्राकर, जिला सहायक परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह, जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चन्द्राकर, जिला नोडल ज्ञानेंद्र शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी किशुन मतावले, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिन्हा, बीआरसी महेश कुमार सिन्हा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

👉 जरूर पढ़ें: बारिश ने खोली जमीनी हकीकत, खेत से आश्रम तक पहुंचे कलेक्टर… कहीं बाढ़ का पानी तो कहीं हाथियों का खतरा

नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, उपाध्यक्ष अब्दुल समीम खान, पार्षद हरीश यादव एवं समस्त पार्षदगण, मीडिया प्रभारीगण तथा ग्राम पंचायत हरदी की सरपंच गोमती संतु ध्रुव, उपसरपंच एवं उपसरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रूपनाथ बंजारे, पंचगण सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी शुभकामनाएं दीं।

हरदेव लोधी समाज के संरक्षक लक्ष्मीनारायण लोधी, सलाहकार सूरज लोधी, अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी टुकेश्वर लोधी, पार्षद नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी, सरपंच पाली भुवनेश्वर लोधी एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने भी शिक्षक लोधी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक राधे लाल साहू, शांतिप्रभा मिंज, रुपसिंह ध्रुव, भृत्य गोवर्धन यादव, तोमेश्वर साहू, गीता बाई, नीतु ध्रुव सहित संकुल केंद्र छुरा-ब की संकुल प्राचार्य आशारानी चतुर्वेदी, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा के प्राचार्य प्रदीप मिश्रा, संकुल समन्वयक शिवकुमार ठाकुर तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी की यह उपलब्धि छुरा के ग्रामीण अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को राज्य स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखी जा रही है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version