मुंगेली:  कलेक्टर जनदर्शन में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगातार मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वहीं लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पास शादी के बाद से अब तक कोई मोबाइल नहीं है. पत्नी का आरोप है कि उसके पति खुद दूसरी महिलाओं के साथ वीडिया कॉल पर बातचीत करते हैं. अब जब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है तो अपने बचने के लिए उनके चरित्र पर आरोप लगा रहे.

किसानों को बंदूक की नोक पर धमका रहा भू माफिया, वीडियो वायरल

लोरमी क्षेत्र के ग्राम झाफल के रहने वाले प्रवीण सिंह राजपूत का कहना है कि 2020 में उनका विवाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष और पत्नी की बहनें उन्हें अपमानित करती रही है. पत्नी कई बार मारपीट कर चुकी है. कई बार आत्महत्या का नाटक कर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई है. इस पर पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसके साथ इतनी मारपीट की कि उसे 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. पत्नी का ये भी आरोप है कि जब भी उसका पति मारपीट करता है तो उसका गला दबाने की कोशिश करता है.

Russia Ukraine War: रूस ने बदली युद्ध की रणनीति, हर महीने बना रहा 2700 शाहेद ड्रोन; जानें क्या है खासियत

प्रवीण के मुताबिक, 2 जून को पत्नी ने कहासुनी के दौरान उनकी शर्ट फाड़ दी, फिर खुद की चूड़ी तोड़कर प्रवीण पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया. प्रवीण के अनुसार उसने 4 जून को थाना लोरमी में शिकायत दी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई. प्रवीण ने कहा कि अब हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि उनके पास आत्महत्या के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने शासन और प्रशासन से अपील की है कि अगर न्याय नहीं मिला तो उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए.

 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version