गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन की तिथि निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में विजेता बनने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर भी मिलेगा।

युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं के बीच आपसी एकता, पारस्परिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन स्थल की जानकारी विभाग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

👉 जरूर पढ़ें : खरखरा हादसे में मौत के बाद बड़ा सवाल: दो दिन में कोर्ट पहुंचा मामला, जांच की तेजी या अधूरी रह गई पड़ताल?

जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए युवाओं को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में छह सदस्य शामिल होंगे, जबकि लोक नृत्य और लोक गीत की प्रत्येक टीम में सात-सात सदस्य रहेंगे। इन दोनों विधाओं में तीन-तीन संगतकार अतिरिक्त रूप से शामिल किए जा सकेंगे। टीम में पुरुष, महिला अथवा दोनों वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।

चित्रकला एवं कविता लेखन विधा में दो-दो विजेता प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अधिकतम 90 मिनट में एक कविता लिखनी होगी। कविता हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में लिखी जा सकती है। हालांकि, कविता की विषयवस्तु हिंसात्मक, आपराधिक, आपत्तिजनक या अनुचित नहीं होनी चाहिए। नुक्कड़ नाटक में एक दल में अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकेंगे।

रील निर्माण प्रतियोगिता भी युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम एक मौलिक एवं रचनात्मक रील प्रस्तुत कर सकेगा। रील की अधिकतम अवधि 60 सेकंड निर्धारित की गई है। इसके लिए थीम “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़” रखी गई है। वहीं, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पोशाकों का प्रदर्शन करना होगा। प्रतिभागियों को अपनी साज-सज्जा की सामग्री स्वयं लानी होगी।

👉 जरूर पढ़ें: 52 करोड़ की सड़क निर्माण पर उठे सवाल, अब प्रशासन की जांच पर टिकी निगाहें!

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि संगतकारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रहेगी। रॉक बैंड विधा में अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकेंगे, लेकिन इसका आयोजन जिला स्तर पर नहीं, बल्कि केवल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में किया जाएगा।

जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही निर्धारित नियमों के अनुसार उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। हालांकि, एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में हिस्सा ले सकेगा।

इच्छुक प्रतिभागियों को निर्धारित गूगल शीट में प्रविष्टि करने के साथ MY Bharat पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के मोबाइल नंबर 6261590400 पर संपर्क किया जा सकता है। ऐसे में जिले के युवाओं के लिए यह अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने और राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version