छुरा (गंगा प्रकाश)। सेवा पखवाड़ा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने भाजपा ने देशभर में सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा मंडल छुरा में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधायक रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

विधायक रोहित साहू ने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। मोदी जी आज देश के नवनिर्माण में जुटे हुए हैं। इसलिए पार्टी ने यह तय किया है कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा पूरे देशभर में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा – सेवा पखवाड़ा सिर्फ उत्सव नहीं है, बल्कि समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी गतिविधियों के जरिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचे और जनता को जोड़े।”

न्यूड पार्टी मामले में पुलिस का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार https://gangaprakash.com/police-revealed-7-accused-arrested-in-nude-party-case/

रक्तदान से लेकर स्वच्छता अभियान तक होंगे कार्यक्रम

सेवा पखवाड़ा के दौरान छुरा मंडल सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम होंगे। इनमें – रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य शिविर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन,प्रभात फेरी व पुस्तक प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। विधायक साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ तक पहुंचकर इन कार्यक्रमों का आयोजन करें ताकि ग्रामीणों को भी सीधा लाभ मिले।

दो सालों के विकास कार्य गिनाए

रोहित साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल दो सालों में जो विकास कार्य किए हैं, वे ऐतिहासिक उपलब्धियों से कम नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दें और सेवा पखवाड़ा को सफल बनाएं।

नेताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती एवं महापुरुषों के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंडल कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें – भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर,जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर,जिला पंचायत सभापति द्वय लेखराज धुर्वा व शिवांगी चतुर्वेदी,नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद,पूर्व जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतुराज शाह,खड़मा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,जनपद सदस्य भुनेश्वरी दीवान,छुरा मंडल उपाध्यक्ष रुपनाथ बंजारे,खड़मा मंडल महामंत्री पालेन्द्र साहू सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

मेहसाणा में उर्वरक संयंत्र में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई घायल https://gangaprakash.com/fierce-fire-in-fertilizer-plant-in-mehsana-two-laborers-killed-many/

संगठन की ऊर्जा में बदल गया कार्यशाला

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप ने किया।

सभा में उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के लिए जोश और ऊर्जा से भरे नारे लगाए। कार्यशाला सेवा, संगठन और संकल्प का ऐसा संगम साबित हुआ जिसने कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा देने का काम किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version