रायपुर (गंगा प्रकाश)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र इंजीनियर इशांत कुमार ने Janata Dal (United) (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। बताया जा रहा है कि इशांत कुमार इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं थे। जेडीयू में उनके प्रवेश को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी में शामिल होने के बाद जेडीयू के नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष मातामनी तिवारी ने भी इशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
IDBI Bank Recruitment 2026: 1300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका
मातामनी तिवारी ने कहा कि इशांत कुमार का जेडीयू परिवार में शामिल होना संगठन के लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इशांत कुमार अपने अनुभव, शिक्षा और नई ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक विकास और जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जेडीयू हमेशा से विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर कार्य करती रही है। इशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
iPhone 16 Pro Price Cut: Croma और BigBasket पर ₹15,910 की बड़ी छूट, 10 मिनट में घर पहुंचेगा फोन
उन्होंने इशांत कुमार के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

There is no ads to display, Please add some


