Chhattisgarh Digital Land Registry रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है, जिससे नागरिक अब घर बैठे रजिस्ट्री करा सकते हैं। इससे पहले पुरानी प्रणाली में फाइलें हफ्तों तक लंबित रहती थीं और आम लोगों को कई-दिन कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। बिचौलियों का दबदबा इतना था कि बिना उनकी मदद के काम निकलना मुश्किल था।

CG में इंजीनियर के नेटवर्क का भंडाफोड़, नशीली दवाओं के साथ तीन सहयोगी गिरफ्तार

मुख्य सुधार और तकनीक:

  • ऑनलाइन आवेदन: नागरिक अब पोर्टल या मोबाइल एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

  • PAN और आधार इंटीग्रेशन: खरीदार और विक्रेता की पहचान की पुष्टि डिजिटल माध्यम से।

  • My Deed मॉड्यूल: सभी दस्तावेज और अनुबंध सुरक्षित रूप से संग्रहित।

  • स्टांप शुल्क भुगतान: डिजिटल माध्यम से पारदर्शी भुगतान।

  • जियो-रेफ्रेशिंग प्रणाली: भूमि की लोकेशन और सीमाओं की पुष्टि।

  • ई-रजिस्ट्री: अंतिम रजिस्ट्री डिजिटल हस्ताक्षर सहित कानूनी रूप से मान्य।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि यह पहल केवल प्रशासनिक सुधार नहीं बल्कि नागरिक सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। मोबाइल एप के जरिए लोग अपनी फाइल की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है।

इस डिजिटल प्रणाली से नागरिकों का समय और धन दोनों की बचत होती है, भ्रष्टाचार पर रोक लगी है, और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। भविष्य में इसे ब्लॉकचेन और एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे यह पूरी तरह से विवाद-मुक्त और भरोसेमंद प्रणाली बन जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version