Chhattisgarh government electricity relief :रायपुर। आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सरकार अब 100 यूनिट की जगह 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने की तैयारी में है। इससे लगभग 14 लाख उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके संकेत दिए हैं।

Wanted criminal : छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा वांटेड अपराधी वीरेंद्र सिंह तोमर, 151 दिन बाद ग्वालियर से गिरफ्तारी

बिजली विभाग ने नई दरों को लेकर फाइल सीएम सचिवालय भेज दी है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही घरेलू उपभोक्ताओं के बिल में राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि जहां पहले उपभोक्ताओं को 800 से 900 रुपए तक का बिल आता था, अब वह घटकर 420 से 435 रुपए के बीच रह जाएगा।

गौरतलब है कि 1 अगस्त 2025 को सरकार ने इस योजना में बदलाव करते हुए भूपेश सरकार के समय की 400 यूनिट सीमा घटाकर 100 यूनिट कर दी थी। इस फैसले के बाद लाखों परिवारों का बिजली बिल लगभग दोगुना हो गया था, जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ी थी।

अब सरकार द्वारा सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट करने से न केवल जनता को राहत मिलेगी, बल्कि ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version