डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो ऐसोसिएशन, की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य की जूनियर बालक बालिका, खो खो टीम आज शाम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से, 43वी जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, रवाना हुए टीम में 15, बालक15,बालिकाओं को 10 दिनों की कोचिंग कैम्प के पश्चात,
चयनित किया गया है।बालक टीम की मुख्य कोच नरेश यादव, रेलवे सहा कोच नारद साहू, राजनादगांव मैनेजर वीरेन्द्र यादव, राजनादगांव,, बालिका टीम में मुख्य कोच जफर सिद्धकी, रेलवे सह कोच सिकन्दर भारती, भिलाई, मैनेजर श्रीमति किरण सिंग नारायणपुर को बनाया गया है,।टीम में नारायणपुर, कांकेर, दुर्ग, राजनादगांव, बिलासपुर, बलौदा बाजार, बालोद, रायपुर, भिलाई, कबीरधाम, मोहला मानपुर चौकी, जिलों की बालक बालिका खो खो खिलाडी शामिल है,।
टेक्निकल ऑफिशियल्स मोहम्मद फ़िरोज़ रहमान, सुश्री रूखमणी यदुवंशी, रामदास साहू, छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधित्व करेगें।टीम समन्वयक के रूप में विक्रांत शुक्ला टीम के साथ अलीगढ़ उत्तर प्रदेश रवाना हुए हैं,छत्तीसगढ़ जूनियर बालक बालिका खो खो टीम को, छत्तीसगढ़ खो खो संघ के, अध्यक्ष कमलजीत अरोरा, पूर्व महासचिव गोविंद मुदलियार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश सिंह , ललीत वर्मा , पूरण ज्यसवाल , राजनादगांव जिला खो खो संघ अध्यक्ष भगत सोनी , सरंक्षक धर्मेन्द्र मौर्य , नरेश शुक्ला , श्रीमति मीनाक्षी अग्रवाल , सुब्रत शाह ने अग्रीम शुभकामनाएं व बधाई दी है।सभी ने आशा व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ की बालक बालिकाओं की प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


